Tuesday, 15 September 2026 | 12:35 AM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी : युवक ने विधवा का अश्लील वीडियो बनाया। दोनों चार वर्षों से उसके साथ कर रहे थे गलत काम सुनकर पुलिस भी रह गई दंग

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में युवक ने विधवा महिला की अश्लील वीडियो बनाकर उसका यौन उत्पीड़न किया। साथ ही यह वीडियो अपने साथी को भेजा तो वह भी उसे वायरल करने की धमकी देकर उसका यौन उत्पीड़न करने लगा। दोनों वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चार वर्ष से उसका यौन उत्पीड़न कर रहे हैं। अब परेशान होकर पीड़िता ने
Share:
मैनपुरी :  युवक ने विधवा का अश्लील वीडियो बनाया। दोनों चार वर्षों से उसके साथ कर रहे थे गलत काम सुनकर पुलिस भी रह गई दंग
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में युवक ने विधवा महिला की अश्लील वीडियो बनाकर उसका यौन उत्पीड़न किया। साथ ही यह वीडियो अपने साथी को भेजा तो वह भी उसे वायरल करने की धमकी देकर उसका यौन उत्पीड़न करने लगा। दोनों वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चार वर्ष से उसका यौन उत्पीड़न कर रहे हैं। अब परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। एएसपी ने थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मामला करहल थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव की रहने वाली युवती की शादी फर्रुखाबाद जिले में हुई थी। शादी के कुछ वर्ष बाद पति की मौत हो गई। इसके कुछ समय बाद गांव के ही एक युवक ने उससे बातचीत करने लगा। वह उसे ढांढस बंधाता। इस पर वह उसे अपना हितैषी समझने लगी। धीरे-धीरे बात बढ़ी और युवक के साथ उसके शारीरिक संबंध बन गए। इस दौरान आरोपी ने महिला की अश्लील वीडियो बना लिया।

वीडियो वायरल करने की देते हैं धमकी
आरोपी ने यह वीडियो कन्नौज के रहने वाले अपने एक साथी के मोबाइल पर भेजा। इसके बाद दोनों ब्लैकमेल करके दोनों उसका यौन शोषण करने लगे। अब वह उनकी बात न मानने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देते हैं। परेशान होकर पीड़िता ने एएसपी से मदद की गुहार लगाई। शिकायत पर एएसपी ने थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पीड़िता ने बताया कि आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार उससे रुपये भी ले चुके हैं। इसके बाद भी चार साल से उसका यौन शोषण करते आ रहे हैं। आए दिन धमकी से अब वह काफी परेशान हो चुकी है।