Wednesday, 25 November 2026 | 8:01 PM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी; खेत पर काम करने गया था किशोर, इस हाल में मिला शव, देखकर चीख पड़े परिजन

घटना औंछा थाना क्षेत्र के ईकरी गांव की है। गांव निवासी गिन्नी सिंह (55) रविवार की शाम पास के गांव झींगना के पास स्थित खेत पर काम करने गया था। देर रात तक वह घर वापस नहीं लौटा। इस पर घर वालों ने सोचा काम अधिक होगा तो वहीं रुक गए होंगे। सोमवार की सुबह ग्रामीण उधर से गुजरे तो गिन्नी खेत पर पड़ा था। उन्ह
Share:
मैनपुरी; खेत पर काम करने गया था किशोर, इस हाल में मिला शव, देखकर चीख पड़े परिजन

घटना औंछा थाना क्षेत्र के ईकरी गांव की है। गांव निवासी गिन्नी सिंह (55) रविवार की शाम पास के गांव झींगना के पास स्थित खेत पर काम करने गया था। देर रात तक वह घर वापस नहीं लौटा। इस पर घर वालों ने सोचा काम अधिक होगा तो वहीं रुक गए होंगे। सोमवार की सुबह ग्रामीण उधर से गुजरे तो गिन्नी खेत पर पड़ा था। उन्होंने सामान्यतौर पर हाल जानने के लिए आवाज लगाई तो उधर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

इस पर उन लोगों ने पास जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। गिन्नी का शव पड़ा था। उन्होंने इसकी सूचना परिजन को दी। सूचना पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करके जानकारी जुटाई।

पुलिस ने परिजन से बात करके कुछ जानकारी ली। परिजन ने बताया कि गिन्नी शराब पीने का आदी था। वह काम करने के लिए खेत की तरफ आया था। ग्रामीणों ने बारिश में निकले किसी जहरीले जंतु के काटने से मौत होने की आशंका जताई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

REPORT: YOGESH KUMAR

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं

-आप ये इसलिए पढ़ रहे हैं क्योंकि आप अच्छी, समझदार और निष्पक्ष पत्रकारिता की कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.

-आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.

-द दस्तक 24 अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही मान भी रखता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.

अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें . आपका प्यार द दस्तक 24 के भविष्य को तय करेगा.
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g

आदर्श कुमार

संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ