Tuesday, 15 September 2026 | 11:24 AM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी : दुकान के बाहर सो रहे दुकानदार की सिर कुचलकर हत्या, गांव में पसरा सन्नाटा, पुलिस जांच में जुटी

गुरुवार रात को एक दुकानदार की सोते वक्त हत्या कर दी गई। लहुरीपुर निवासी हाकिम सिंह गांव के बाहर परचून की दुकान का संचालन करते थे। गुरुवार रात हाकिम सिंह अपनी दुकान के बाहर चारपाई पर सोए हुए थे। शुक्रवार सुबह गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो बिस्तर पर उनका शव पड़ा हुआ था। अपराधियों ने एक बार फिर से मैनप
Share:
मैनपुरी : दुकान के बाहर सो रहे दुकानदार की सिर कुचलकर हत्या, गांव में पसरा सन्नाटा, पुलिस जांच में जुटी
Read in your preferred language.

गुरुवार रात को एक दुकानदार की सोते वक्त हत्या कर दी गई। लहुरीपुर निवासी हाकिम सिंह गांव के बाहर परचून की दुकान का संचालन करते थे। गुरुवार रात हाकिम सिंह अपनी दुकान के बाहर चारपाई पर सोए हुए थे। शुक्रवार सुबह गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो बिस्तर पर उनका शव पड़ा हुआ था।

अपराधियों ने एक बार फिर से मैनपुरी को दहला दिया है। एक दुकानदार की गुरुवार रात उस वक्त हत्या कर दी गई जब वह सो रहा था। दुकानदार चारपाई पर सोया हुआ था, उसी वक्त उसकी हत्या कर दी गई। हत्या का पता शुक्रवार की सुबह लगा। पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया है, वहीं परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

मामला मैनपुरी के बिछवां क्षेत्र के गांव लहुरीपुर का है। यहां दुकानदार की गुरुवार रात सोते समय सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। हत्यारे कौन हैं इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

चारपाई पर सोया था दुकानदार
लहुरीपुर निवासी हाकिम सिंह गांव के बाहर परचून की दुकान का संचालन करते थे। रात को दुकान के पास ही सोते थे। उनकी पत्नी जसोदा और अन्य स्वजन गांव में स्थित घर में सोते हैं। उनका पुत्र अखिलेश पुत्रवधू संगीता दिल्ली में रहते हैं। गुरुवार रात हाकिम सिंह अपनी दुकान के बाहर चारपाई पर सोए हुए थे। शुक्रवार सुबह गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो बिस्तर पर उनका शव पड़ा हुआ था। उनकी सिर कुचल कर हत्या की गई थी।

पुलिस ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। गांव वालों से भी पूछताछ की गई। घटना से गांव के लोग हैरान है। ग्रामीणों के अनुसार दुकानदार का किसी से कोई विवाद नहीं था। वह हर रोज की तरह ही गुरुवार को भी अपनी दुकान के बाहर सो रहे थे।

REPORT: YOGESH KUMAR

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं

-आप ये इसलिए पढ़ रहे हैं क्योंकि आप अच्छी, समझदार और निष्पक्ष पत्रकारिता की कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.

-आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.

-द दस्तक 24 अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही मान भी रखता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.

अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें . आपका प्यार द दस्तक 24 के भविष्य को तय करेगा.
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g

आदर्श कुमार

संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ