Tuesday, 15 September 2026 | 12:35 AM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी : आइसक्रीम वाले पर आया दिल: छोड़ दिया पति, बोली-कुछ भी कर लो नहीं आउंगी वापस; ऐसे शुरू हुई अंशुल और सपना के बीच प्रेम-कहानी

मामला जिले को सौरिख थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव का है। गांव निवासी देवकीनंदन की शादी चार वर्ष पहले कन्नौज जिले के तालिग्राम थाना क्षेत्र के दलापुरवा गांव निवासी सपना के साथ हुई थी। देवकीनंदन काम करता और सपना घर पर रहकर गृहणी का काम करती। परिवार ठीकठाक चल रहा था। लेकिन शायद देवकीनंदन को यह नहीं पता
Share:
मैनपुरी : आइसक्रीम वाले पर आया दिल: छोड़ दिया पति, बोली-कुछ भी कर लो नहीं आउंगी वापस; ऐसे शुरू हुई अंशुल और सपना के बीच प्रेम-कहानी
Read in your preferred language.

मामला जिले को सौरिख थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव का है। गांव निवासी देवकीनंदन की शादी चार वर्ष पहले कन्नौज जिले के तालिग्राम थाना क्षेत्र के दलापुरवा गांव निवासी सपना के साथ हुई थी। देवकीनंदन काम करता और सपना घर पर रहकर गृहणी का काम करती। परिवार ठीकठाक चल रहा था। लेकिन शायद देवकीनंदन को यह नहीं पता था कि यह खुशियां महज चार वर्षों में ढह जाएंगी।

आइसक्रीम बेचने का काम करता है अंशुल
वैसे तो अंशुल कर्नाटक में रहकर आइसक्रीम बेचने का काम करता है। लेकिन मूल रूप से वह जिले के ही कुसमरा चौकी क्षेत्र के कटरा मोहल्ला का रहने वाला है। उसकी ननिहाल देवकीनंदन के गांव के पास दलापुरवा में है। वह जब भी घर आता तो ननिहाल जरूर जाता था। ननिहाल आते जाते उसकी पहचान सपना से हो गई। दोनों में बातचीत शुरू हुई और फिर यह मोबाइल फोन तक आ पहुंची। मोबाइल में पहले हाय…हेलो फिर हालचाल और फिर न जाने कब यह घंटों में बदल गई, पता ही नहीं चला। अब दोनों को अहसास हुआ कि वह एक-दूसरे से प्रेम करने लगे हैं। फिर क्या था, अंशुल तो तैयार था ही, सपना ने भी फैसला ले लिया।

प्रेमी के साथ रहने लगी सपना
करीब 15 दिन पहले सपना और अंशुल एक हो गए। सपना अब देवकीनंदन का घर छोड़कर अंशुल के साथ रहने लगी। यह बात देवकीनंदन को अंदर ही अंदर खाए जा रही थी। वह परेशान था। समाज के लोग हंसी मंजाक के बीच ताना भी मार देते तो और बुरा लगता। इस उसने कानून का सहारा लेने का निर्णय लिया। उसने सपना की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने अंशुल के घर दबिश दी लोकिन दोनों नहीं मिले।

प्रेमी के साथ पुलिस चौकी पहुंची और हंगामा शुरू कर दिया
रोज-रोज के भागने से परेशान सपना शुक्रवार को प्रेमी अंशुल के साथ कुसमरा पुलिस चौकी पहुंची और हंगामा शुरू कर दिया। उसका कहना था कि कोई कुछ भी कर ले लेकिन रहूंगी तो मैं अंशुल के साथ…देवकीनंदन के साथ अब नहीं जाउंगी। जब बात समझाने पर नहीं बनी तो चौकी पुलिस ने सौरिंख थाना पुलिस को बुलाया और दोनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस मामले को सुलझाने में जुटी है। लेकिन सपना है कि मानने को तैयार नहीं…