Tuesday, 15 September 2026 | 3:16 PM
भारत

मैनपुरी : विकासखंड सल्तानगंज के ग्राम नगला भगत के लाल ने नाम रोशन किया

कैप्टन गजेंद्र सिंह का हुआ जोशीला स्वागत। ऑपरेशन विजय ऑपरेशन पराक्रम में जिम्मेदारी पर मिले अवार्ड। बिछवा के लाल देश का नाम किया रोशन।अपने सेवा काल में सीढ़ी दर सीढ़ी 10 प्रमोशन पाकर परिवार का नाम किया रोशन।विछवा मैनपुरी के गांव नगला भगत निवासी कैप्टन गजेंद्र सिंह चौहान जो हाल निवासी कस्बा बिछवा में
Share:
मैनपुरी : विकासखंड सल्तानगंज के ग्राम नगला भगत के लाल ने नाम रोशन किया
Read in your preferred language.

कैप्टन गजेंद्र सिंह का हुआ जोशीला स्वागत। ऑपरेशन विजय ऑपरेशन पराक्रम में जिम्मेदारी पर मिले अवार्ड। बिछवा के लाल देश का नाम किया रोशन।अपने सेवा काल में सीढ़ी दर सीढ़ी 10 प्रमोशन पाकर परिवार का नाम किया रोशन।विछवा मैनपुरी के गांव नगला भगत निवासी कैप्टन गजेंद्र सिंह चौहान जो हाल निवासी कस्बा बिछवा में निवास कर रहे हैं। सेवानिवृत्ति होने के बाद उनका गांव व क्षेत्र के लोगों ने जोशीला स्वागत किया। उनके सेवानिवृत्ति के अवसर पर 14 फरवरी को विशाल भव्य दिव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। विशाल भंडारे प्रसादी का भी आयोजन रखा गया है।कैप्टन गजेंद्र सिंह चौहान 24 अगस्त 1995 में कोर ऑफ इंजीनियर मुंबई सैपर मैं इन रोलमेंट के तौर पर भर्ती हुए। स्टोर कीपर टेक्निकल से सफर शुरू हुआ नौकरी के दौरान उन्हें 10 प्रमोशन मिले। जिसमें सैपर लास नायक नायक लास हवलदार हवलदार नायक सूबेदार सूबेदार सूबेदार मेजर लेफ्टिनेंट कैप्टन के पद पर पहुंचे। इसी दौरान 26 जनवरी 2024 को कमोडेसन एओसी व इन सी पूर्वी कमांडर एयरफोर्स द्वारा उन्हें प्रसंशा पत्र मिला। उन्होंने पुणे सिक्किम कोटा त्रिपुरा असम श्रीगंगानगर सूर्यालंका आंध्र प्रदेश लेह मीशामारी असम विजयनगर अरुणाचल के अलावा विभिन्न राज्यों में अपनी सेवाएं दी। 1999 में ऑपरेशन विजय और 2000 ऑपरेशन पराक्रम में अहम जिम्मेदारी का हिस्सा लेकर निभाया।सेवानिवृत्ति होने के बाद जनपद में विभिन्न जगह उनका सम्मान किया गया। क्षेत्रीय ग्रामीण ने उनका जोशीला स्वागतकिया। कार्यक्रम में विश्वेंद्र सिंह दीपू चौहान दीपक चौहान पप्पी चौहान और गोलू शानू कन्हैया अमन प्रिंस पार्थ राम जी विक्कीचौहान पिन्टू चौहान झंडूराठौर अंकितराठौर विधायक रामनरेश अग्निहोत्री अंकुरअग्निहोत्री ब्लॉक कश्मीर सिंह समाजसेवी नेत्रपाल मिश्रा सोनू सिंह दक्ष मिश्रा अशोक राज बहादुर प्रदीप चौहान आलोक दिक्षित आलोकयादव कौशलेंद्र सिंह अजीत चौहान गोपाल चौहान आदि लोगो ने हर्ष व्यक्त किया है।