Monday, 14 September 2026 | 11:45 PM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी : दामाद ने ससुर को फोन करके पत्नी की हत्या करने की बात कही, बेटी की हत्या की बात सुन पिता हुआ बेहोश

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से हैरान करने वाली खबर आई है। यहां दामाद ने ससुर को फोन करके पत्नी की हत्या करने की बात कही। बेटी की हत्या की बात सुन वह बेहोश हो गए। धबराई हालत में थाने पहुंचे। तहरीर देकर बेटी को खोजने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। मामला बिछवां थाना क्षेत्र के हविलिया गांव का
Share:
मैनपुरी : दामाद ने ससुर को फोन करके पत्नी की हत्या करने की बात कही, बेटी की हत्या की बात सुन पिता हुआ बेहोश
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से हैरान करने वाली खबर आई है। यहां दामाद ने ससुर को फोन करके पत्नी की हत्या करने की बात कही। बेटी की हत्या की बात सुन वह बेहोश हो गए। धबराई हालत में थाने पहुंचे। तहरीर देकर बेटी को खोजने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

मामला बिछवां थाना क्षेत्र के हविलिया गांव का है। गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह ने थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि 15 वर्ष पूर्व पुत्री की शादी घिरोर थाना क्षेत्र के ओय गांव निवासी युवक के साथ की है। पति शराब पीने का आदी है। आये दिन पुत्री को मारता-पीटता है। उसके माता पिता भी पुत्र से कुछ नहीं कहते। वह भी उसका ही सहयोग करते हैं। कई बार पुत्री की पिटाई करने के बाद घर से भी निकाल चुका है।

31 मई को दामाद और सास-ससुर ने फिर पुत्री को पीटा। जेवर आदि लेकर घर से बाहर निकाल दिया। पुत्री के साथ पांच साल का पुत्र कन्हैया भी है। दामाद ने फोन करके कहा कि मैंने तेरी बेटी को मार कर नहर में फेंक दिया है। तुझे जो करना है वह कर लेना। इसके बाद पुत्री की काफी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं लगा। पीड़ित ने ससुरालीजन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करके पुत्री को ढूंढने की गुहार लगाई।