Tuesday, 15 September 2026 | 2:22 AM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी : गांव रठेरा निवासी एड. इच्छाराम यादव की हार्ट अटैक और सांस लेने में दिक्कत से मौत, दो को किया गया रेफर

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में अलग-अलग क्षेत्रों में शनिवार को हार्ट अटैक और सांस लेने में दिक्कत के चलते मौत हो गई। वहीं दो अन्य मरीजों की हालत बिगड़ने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज, सैफई के लिए रेफर किया गया है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में शनिवार को 14 मरीज भर्ती कराए गए। शनिवार को मोहर्रम के चलते जिला अस्
Share:
मैनपुरी :  गांव रठेरा निवासी एड. इच्छाराम यादव की हार्ट अटैक और सांस लेने में दिक्कत से मौत, दो को किया गया रेफर
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में अलग-अलग क्षेत्रों में शनिवार को हार्ट अटैक और सांस लेने में दिक्कत के चलते मौत हो गई। वहीं दो अन्य मरीजों की हालत बिगड़ने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज, सैफई के लिए रेफर किया गया है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में शनिवार को 14 मरीज भर्ती कराए गए।

शनिवार को मोहर्रम के चलते जिला अस्पताल की ओपीडी 12 बजे तक ही थी। ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। दोपहर 12 बजे तक 455 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। गांव रठेरा निवासी एड, इच्छाराम यादव को शुक्रवार की रात अचानक घबराहट हुई उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। परिजन आनन-फानन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एलाऊ थाना क्षेत्र के रतनपुर बरा गांव निवासी रामबदन सिंह के 24 वर्षीय पुत्र राहुल को शनिवार की सुबह अचानक हार्ट अटैक पड़ा। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल से शनिवार को हालत बिगडऩे पर दो अन्य मरीजों को मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।

REPORT: YOGESH KUMAR

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं

-आप ये इसलिए पढ़ रहे हैं क्योंकि आप अच्छी, समझदार और निष्पक्ष पत्रकारिता की कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.

-आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.

-द दस्तक 24 अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही मान भी रखता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.

अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें . आपका प्यार द दस्तक 24 के भविष्य को तय करेगा.
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g

आदर्श कुमार

संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ