Tuesday, 15 September 2026 | 2:24 AM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी : पति के साथ घर जाने से इनकार, शादीशुदा महिला को सहेली से हुआ प्यार

यूपी के मैनपुरी में समलैंगिकता का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया. यहां महिला पति के बजाय अपनी दोस्त के साथ ही रहने का राग अलापने लगी. थाने पहुंचकर उसने कहा है कि ''साहब, मैं पति के साथ नहीं रहना चाहती. मेरी दोस्त मुझे बहुत चाहती है, मैं भी उसे पसंद करती हूं.'' इससे पहले महिला की गुमशुदगी को लेकर पति द
Share:
मैनपुरी : पति के साथ घर जाने से इनकार, शादीशुदा महिला को सहेली से हुआ प्यार
Read in your preferred language.

यूपी के मैनपुरी में समलैंगिकता का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया. यहां महिला पति के बजाय अपनी दोस्त के साथ ही रहने का राग अलापने लगी. थाने पहुंचकर उसने कहा है कि ''साहब, मैं पति के साथ नहीं रहना चाहती. मेरी दोस्त मुझे बहुत चाहती है, मैं भी उसे पसंद करती हूं.''

इससे पहले महिला की गुमशुदगी को लेकर पति द्वारा जिले के बिछवां पुलिस स्टेसन में तीन माह पहले एफआईआर दर्ज कराई थी. महिला जब थाने पहुंची तो पति और दूसरे परिजन भी वहां पहुंचे. उन्होंने साथ चलने के लिए कहा, लेकिन उसने इनकार कर दिया. काफी समझाने पर भी जब वो नहीं मानी तो परिजन उसे थाने में ही छोड़कर लौट गए.

मामला थाना क्षेत्र के ग्राम नेकपुरा का है. बताया जाता है कि यहां की निवासी वंदना पुत्री अशोक कुमार की दोस्ती कुरावली के ग्राम हविलिया निवासी खुशबू पत्नी संजीव कुमार से हो गई. वंदना बाइक से अक्सर खुशबू से मिलने हविलिया आती और उसे अपने साथ बाजार भी ले जाती. खुशबू और वंदना की दोस्ती पति संजीव को पसंद नहीं थी और उसने मना करना शुरू कर दिया. इसी बीच 27 अप्रैल को खुशबू अपने तीन बच्चों शालू, कनक और आर्यन के साथ गायब हो गई. वंदना की गुमशुदगी पिता ने और खुशबू की गुमशुदगी पति ने दर्ज कराई.

बच्चों ने दिया मां का साथ
बच्चों ने भी मां खुशबू की बात का समर्थन कर कहा कि पिता उनके साथ मारपीट करते हैं. चूंकि दोनों महिलाएं बालिग हैं, इसलिए पुलिस ने दोनों की बातें लिखित में लेकर उन्हें छोड़ दिया और वे दोनों फिर से नोएडा के लिए रवाना हो गईं. परिवार के लोग भी थाने से निराश होकर लौट आए. बहरहाल,कानूनी रूप से महिला अपनी मर्जी से अब सहेली के साथ रह सकेगी. लेकिन इस बीच रिश्तों में आई गिरावट पर भी समाज को सोचना होगा.

REPORT: YOGESH KUMAR

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं

-आप ये इसलिए पढ़ रहे हैं क्योंकि आप अच्छी, समझदार और निष्पक्ष पत्रकारिता की कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.

-आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.

-द दस्तक 24 अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही मान भी रखता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.

अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें . आपका प्यार द दस्तक 24 के भविष्य को तय करेगा.
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g

आदर्श कुमार

संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ