Tuesday, 15 September 2026 | 5:55 AM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी : बारिश का पानी बना मुसीबत, बर्बाद हुई मूंगफली की खेती, सड़ी फसल देख किसान हुई मौत

मूंगफली की फसल में पानी भरने के कारण फसल बर्बाद हो गई। किसान को खेत पर ही चक्कर आ गया। लोग कुछ समझ पाते तब तक वे जमीन पर गिर पड़े। तत्काल उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए जहां से सैफई रेफर कर दिया। स्वजन जब तक सैफई लेकर पहुंचते उससे पहले ही रास्ते में मौत को गई थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव एलाऊ निवासी
Share:
मैनपुरी : बारिश का पानी बना मुसीबत, बर्बाद हुई मूंगफली की खेती, सड़ी फसल देख किसान हुई मौत
Read in your preferred language.

मूंगफली की फसल में पानी भरने के कारण फसल बर्बाद हो गई। किसान को खेत पर ही चक्कर आ गया। लोग कुछ समझ पाते तब तक वे जमीन पर गिर पड़े। तत्काल उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए जहां से सैफई रेफर कर दिया। स्वजन जब तक सैफई लेकर पहुंचते उससे पहले ही रास्ते में मौत को गई

थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव एलाऊ निवासी किसान रामवीर सिंह चौहान कृषि करते थे।इस वर्ष उन्होंने मूंगफली की फसल बोई थी। फसल काफी अच्छी होने की उम्मीद थी, लेकिन बीते कई दिनों से लगातार और रुक रुक कर हो रही वर्षा के पानी में फसल डूब कर बर्बाद हो गई। पानी भरे होने से मूंगफली खेत मे ही सड़ने लगी है।

पानी भरे खेत देखकर आया हार्ट अटैक
शुक्रवार देर शाम वह फसल देखने खेत पर गए थे। मूंगफली के पौधों को उखाड़ कर देखा। सड़ती फसल देखकर उन्हें अचानक चक्कर आया और वहीं गिर गए। खेतों पर मौजूद अन्य किसानों ने उन्हें देखा तो स्वजन को सूचना दी। स्वजन रामवीर को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां से सैफई रैफर कर दिया गया। सैफई पहुंचने से पहले ही रास्ते में रामवीर की मौत हो गई। मौत होने के बाद परिजन शव को लेकर गांव आ गए।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
परिजनों ने थाना एलाऊ पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजबाया है। थानाध्यक्ष एलाऊ आदित्य कुमार खोखर ने बताया कि एलाऊ निवासी 45 वर्षीय रामवीर चौहान की खेत पर चक्कर खाकर गिरने से मृत्यु होने की सूचना स्वजन द्वारा दी गई है। मृत्यु का सही कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है।

REPORT: YOGESH KUMAR

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं

-आप ये इसलिए पढ़ रहे हैं क्योंकि आप अच्छी, समझदार और निष्पक्ष पत्रकारिता की कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.

-आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.

-द दस्तक 24 अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही मान भी रखता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.

अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें . आपका प्यार द दस्तक 24 के भविष्य को तय करेगा.
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g

आदर्श कुमार

संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ