Tuesday, 15 September 2026 | 3:45 AM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी ; सास ने बहू को मारा चाकू, हालत नाजुक, बेटा काम से घर के बाहर गया था

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मामूली तकरार के बीच सास ने बहू पर चाकू से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस आरोपी सास की तलाश में जुटी है। सास बहू पर चाकू से किया हमला घटना शहर कोतवाली क्ष
Share:
मैनपुरी ;  सास ने बहू को मारा चाकू, हालत नाजुक, बेटा काम से घर के बाहर गया था
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मामूली तकरार के बीच सास ने बहू पर चाकू से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस आरोपी सास की तलाश में जुटी है।

सास बहू पर चाकू से किया हमला
घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के रमईहार गांव की है। गांव निवासी चांदनी ने बताया कि वह सात जून की शाम को घर पर थी। पति किसी काम से घर से बाहर गए थे। तभी सास गुड्डी देवी ने घर आकर गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उसने इसका विरोध किया तो सास ने पेट में चाकू मार दिया था। हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
यहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज, सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। मामले में पीड़िता ने घटना के दिन ही तहरीर दी थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब एसपी के संज्ञान लेने के बाद पुलिस ने आरोपी सास गुड्डी देवी के विरुद्ध जानलेवा हमला, मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

REPORT: YOGESH KUMAR

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं

-आप ये इसलिए पढ़ रहे हैं क्योंकि आप अच्छी, समझदार और निष्पक्ष पत्रकारिता की कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.

-आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.

-द दस्तक 24 अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही मान भी रखता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.

अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें . आपका प्यार द दस्तक 24 के भविष्य को तय करेगा.
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g

आदर्श कुमार

संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ