Monday, 14 September 2026 | 9:22 PM
UP News

मैनपुरी,ससुरालियों ने पहले पीटा, फिर जहर देकर बहन को मार डाला' कहते-कहते बिलख पड़ा भाई

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बहन की मौत होने की सूचना पर उसके ससुराल पहुंचे मायके वालों ने ससुरालियों द्वारा हत्या करने की बात कही। भाई अमित ससुलारियों की प्रताड़ना की बात बताते हुए बिलख पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से बात करके जानकारी ली है। मामले की जांच की जा रही है। घटना एलाऊ थाना
Share:
मैनपुरी,ससुरालियों ने पहले पीटा, फिर जहर देकर बहन को मार डाला' कहते-कहते बिलख पड़ा भाई
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बहन की मौत होने की सूचना पर उसके ससुराल पहुंचे मायके वालों ने ससुरालियों द्वारा हत्या करने की बात कही। भाई अमित ससुलारियों की प्रताड़ना की बात बताते हुए बिलख पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से बात करके जानकारी ली है। मामले की जांच की जा रही है।

घटना एलाऊ थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव की है। यहां इटावा जिले के बसरेहर थाना क्षेत्र के धारा गांव निवासी अमित कुमार ने दो वर्ष पूर्व बहन काजल (23) की शादी कुलदीप वाल्मीकि के साथ की थी। अमित ने बताया कि अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर कुछ समय बाद ही ससुरालीजन काजल को प्रताड़ित करने लगे। शनिवार की शाम उन्हें सूचना मिली कि काजल की मौत हो गई है।

बताया कि जब वह लोग गांव पहुंचे तो वहां विवाहिता का शव पड़ा हुआ था। आरोप लगाया कि शनिवार की रात ससुरालीजन ने बहन की पिटाई की। उसे खाने में जहर देकर मार डाला। पति कुलदीप, ससुर राजपाल, अनुज, जितिन और सुनीता देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।

REPORT: YOGESH KUMAR

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं

-आप ये इसलिए पढ़ रहे हैं क्योंकि आप अच्छी, समझदार और निष्पक्ष पत्रकारिता की कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.

-आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.

-द दस्तक 24 अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही मान भी रखता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.

अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें . आपका प्यार द दस्तक 24 के भविष्य को तय करेगा.
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g

आदर्श कुमार

संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ