Monday, 14 September 2026 | 9:25 PM
UP News

मैनपुरी : पति बना शैतान, बच्चों को छत से लटकाया, पत्नी को दो दिन भूखा रखा

यूपी के मैनपुरी में शराब के नशे में पति अपनी पत्नी और बच्चों को चाकू और तमंचे से धमकाता आया है। आए दिन मारपीट की जाती है। पति ने पत्नी और बच्चों को छत से लटका कर मारने का प्रयास भी किया। यूपी के मैनपुरी में शराब के नशे में पति अपनी पत्नी और बच्चों को चाकू और तमंचे से धमकाता आया है। आए दिन मारपीट की
Share:
मैनपुरी : पति बना शैतान, बच्चों को छत से लटकाया, पत्नी को दो दिन भूखा रखा
Read in your preferred language.

यूपी के मैनपुरी में शराब के नशे में पति अपनी पत्नी और बच्चों को चाकू और तमंचे से धमकाता आया है। आए दिन मारपीट की जाती है। पति ने पत्नी और बच्चों को छत से लटका कर मारने का प्रयास भी किया।

यूपी के मैनपुरी में शराब के नशे में पति अपनी पत्नी और बच्चों को चाकू और तमंचे से धमकाता आया है। आए दिन मारपीट की जाती है। पति ने पत्नी और बच्चों को छत से लटका कर मारने का प्रयास भी किया। पत्नी को दो दिन भूखा रखा गया। पति से प्रताड़ित पत्नी गुरुवार को कोतवाली पहुंची और तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

मामला दयाहार थाना क्षेत्र के ग्राम सीतापुर का है। टिंडोली निवासी रितु ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि वह इस समय शहर के करहल चौराहे के निकट रह रही है। उसके पति शैलेंद्र सिंह शराब के नशे में आए दिन उसे और उसके बच्चों को प्रताड़ित करते हैं। हाथ में चाकू, तमंचा लेकर जान से मारने की धमकी देते हैं। पिछले दिनों उसके पति ने उसे और उसके बच्चों को छत से नीचे लटका कर मारने की कोशिश की। उसे दो दिन भूखा रखा गया। कोतवाली पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ मारपीट की धाराओ में मुकदमा दर्ज किया है।

कोतवाली प्रभारी प्रदीप कुमार सेंगर का कहना है कि आरोपी फरार हो गया है। पुलिस की एक टीम आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई है। गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। पुलिस में शिकायत करने गई पत्नी ने रोते हुए बताया कि कैसे उसके पति ने छोटे बच्चों को छत से लटकाया और उसे दो दिन भूखा रखा। किसी तरह वो उसके चंगुल से बचकर पति की शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची।

कोतवाली पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पत्नी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाए हैं कि शराब के नशे में पति आए दिन उसका और बच्चों का उत्पीड़न करता है। आरोप है कि पति केवल अपनी पत्नी ही नहीं बल्कि मासूम बच्चों को भी पीटता है। पत्नी का आरोप है कि ऐसा ज्यादातर शराब पीने के बाद ही होता है। पुलिस का कहना है कि महिला की तहरीर पर शिकायत दर्ज की गई है और फरार आरोपी को खोजा जा रहा है। जल्द ही उसे पकड़कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

REPORT: YOGESH KUMAR

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं

-आप ये इसलिए पढ़ रहे हैं क्योंकि आप अच्छी, समझदार और निष्पक्ष पत्रकारिता की कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.

-आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.

-द दस्तक 24 अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही मान भी रखता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.

अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें . आपका प्यार द दस्तक 24 के भविष्य को तय करेगा.
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g

आदर्श कुमार

संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ