Tuesday, 15 September 2026 | 2:27 AM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी:असलहा के बल पर प्लॉट का निर्माण: पास में कुर्सी डालकर बैठे कुछ लोग, क्षेत्र में दहशत

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार को असलहा के दम पर प्लॉट निर्माण कराने का एक वीडियो सामने आया। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्लॉट में निर्माण काम चल रहा है। वहीं पास में कुछ लोग असलहा लेकर बैठे हुए हैं। वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इसका संज्ञान लेते हुए एसपी ने कार्रवाई के निर्देश
Share:
मैनपुरी:असलहा के बल पर प्लॉट का निर्माण: पास में कुर्सी डालकर बैठे कुछ लोग, क्षेत्र में दहशत
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार को असलहा के दम पर प्लॉट निर्माण कराने का एक वीडियो सामने आया। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्लॉट में निर्माण काम चल रहा है। वहीं पास में कुछ लोग असलहा लेकर बैठे हुए हैं। वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इसका संज्ञान लेते हुए एसपी ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

असलहा के साथ मौजूद हैं कुछ लोग
मामला दन्नाहार थाना क्षेत्र का है। यहां एक मार्ग पर एक प्लॉट पर निर्माण कार्य चल रहा है। वहां कुछ लोग मौजूद हैं। वहीं कुछ लोग असलहा के साथ मौजूद नजर आ रहे हैं। किसी ने असलहा लिए उक्त लोगों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जानकारी होने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया।

एसपी ने दिए कार्रवाई के निर्देश
वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसपी विनोद कुमार ने थाना पुलिस को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि एक वीडियो वायरल हुआ। एक प्लॉट पर कुछ लोग असलहा के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। इस संबंध में एक प्रार्थना पत्र भी प्राप्त हुआ है। मामले में जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।