Tuesday, 15 September 2026 | 3:16 PM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी : पानी में बह कर आए युवक-युवती के शव, गले पर रस्सी कसे होने का मिला निशान

युवक और युवती की हत्या करने के बाद दोनों के हाथ बांध कर पानी में फेंक दिया गया। सोमवार की रात को औंछा क्षेत्र में नसीरपुर के पास दोनों के शव पुलिस ने बरामद किए। पहचान नहीं होने के चलते स्थानीय पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाए हैं। पहचान को लेकर आसपास के जनपद की पुलिस से संपर्क साधा गया है। फोटो के जरिए
Share:
मैनपुरी : पानी में बह कर आए युवक-युवती के शव, गले पर रस्सी कसे होने का मिला निशान
Read in your preferred language.

युवक और युवती की हत्या करने के बाद दोनों के हाथ बांध कर पानी में फेंक दिया गया। सोमवार की रात को औंछा क्षेत्र में नसीरपुर के पास दोनों के शव पुलिस ने बरामद किए। पहचान नहीं होने के चलते स्थानीय पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाए हैं। पहचान को लेकर आसपास के जनपद की पुलिस से संपर्क साधा गया है। फोटो के जरिए पुलिस क्षेत्र में जांच पड़ताल कर रही है।

थाना औंछा क्षेत्र में गांव नसीरपुर के पास से होकर गुजरने वाले रजबहा में सोमवार की देर शाम ग्रामीणों ने एक युवक और युवती का शव पड़ा देखा। पानी में पड़ा रहने की वजह से शव की पहचान मुश्किल हो रही थी। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकाला गया। शव देखने से लग रहा था कि दोनों की हत्या की गई है। इसके बाद हाथ बांध कर पानी में फेंका गया है। युवती के गले पर रस्सी कसे होने का निशान भी नजर आ रहा था। जिसे देख कर लग रहा था कि उसका गला घोंटा गया है।

आसपास के लोगों से पुलिस ने पहचान के प्रयास किए लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। युवती हरे रंग का सूट पहने हुई थी, वहीं युवक काली जींस और काली टी-शर्ट पहने हुआ था। पुलिस ने पहचान न होने के चलते शव मोर्चरी में रखवाए हैं। पुलिस ने आसपास के जनपद की पुलिस को मृतकों के फोटो भेज कर जानकारी साझा की है। वहीं क्षेत्र में भी पहचान को लेकर पुलिसकर्मी पूछताछ में जुटे हैं।