Monday, 14 September 2026 | 11:43 PM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी में फूलेल बाबा आश्रम के महंत पर हमला, तिजोरी की चाबी न देने पर की पिटाई; ग्रामीणों ने शोर सुन आरोपी दबोचा

मैनपुरी के घिरोर कस्बे के नगला रघी शाहजहांपुर स्थित आश्रम में मंगलवार की रात एक आरोपी दीवार कूद कर अंदर आ गया। महंत से तिजोरी की चाबी मांगी। जब मना किया तो हमला कर घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर एकत्र हुए ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ने के बाद पिटाई कर दी। उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। यहां की है घटना थ
Share:
मैनपुरी में फूलेल बाबा आश्रम के महंत पर हमला, तिजोरी की चाबी न देने पर की पिटाई; ग्रामीणों ने शोर सुन आरोपी दबोचा
Read in your preferred language.

मैनपुरी के घिरोर कस्बे के नगला रघी शाहजहांपुर स्थित आश्रम में मंगलवार की रात एक आरोपी दीवार कूद कर अंदर आ गया। महंत से तिजोरी की चाबी मांगी। जब मना किया तो हमला कर घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर एकत्र हुए ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ने के बाद पिटाई कर दी। उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

यहां की है घटना

थाना क्षेत्र के फूलेल बाबा आश्रम नगला रघी शाहजहांपुर में विजय स्वरूप करीब आठ साल से महंत हैं। वह आश्रम में ही रह कर पूजा पाठ और देखभाल कर रहे हैं। मंगलवार की गांव ओय निवासी रोहित आश्रम की बाउंड्री कूद कर अंदर आ गया। सो रहे महंत को पकड़ लिया और उनसे चढौनी वाले मंदिर में बनी तिजोरी की चाबी मांगने लगा। जब महंत ने चाबी देने से मना किया तो आरोपी आग बबूला हो गया।

महंत को जमकर पीटा

महंत को पीटना शुरू कर दिया। तख्त को भी तोड़ दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग आश्रम में पहुंचे और आरोपी को पकड़ कर पिटाई कर दी। घायल हुए महंत को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। महंत ने बताया कि युवक अक्सर दौड़ लगाने के लिए आता था। दो दिन पहले भी तिजोरी की चाबी मांगी थी। मंगलवार की रात आकर हमला कर दिया। उधर थाना पुलिस अब पकडे़ गए आरोपी युवक से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है।