लखनऊ का सहारा हॉस्पिटल अब बिक गया। इसका अधिग्रहण दिल्ली का हॉस्पिटल चेन मैक्स हॉस्पिटल ने किया है।सहारा अस्पताल वर्तमान में सालाना 2 लाख मरीजों का इलाज करता हैं। डॉ. मजहर हुसैन की अगुवाई में ये न्यूरोसाइंसेज का टॉप क्लास अस्पताल है।
निजी स्वास्थ्य सेवा प्रदाता मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट लिमिटेड ने 8 दिसंबर को स्टारलिट मेडिकल सेंटर प्राइवेट लिमिटेड में 100% हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए 940 करोड़ के शेयर खरीद समझौते (एसपीए) की खबर हैं। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को सूचित किया कि स्टारलिट ने 550 बेड वाले सहारा अस्पताल की खरीद के लिए सहारा इंडिया मेडिकल इंस्टीट्यूट लिमिटेड के साथ एक बिजनेस ट्रांसफर एग्रीमेंट (BTA) किया है।
सहारा अस्पताल लखनऊ के गोमती नगर में 27 एकड़ भूमि पर स्थित है। यह 9 लाख वर्ग फुट के निर्मित क्षेत्र के साथ 17 मंजिला इमारत है। यहां गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, न्यूरो, सर्जरी, कार्डियोलॉजी, पल्मोनोलॉजी का इलाज खास तौर पर होता है। परिसर में एक नर्सिंग कॉलेज भी है।
मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट लिमिटेड के अध्यक्ष और मैनेजिंग डायरेक्टर अभय सोई ने कहा कि हम इस डील से उत्साहित हैं, जो हमारी स्वास्थ्य सेवाओं वाले नए टियर I/II शहरों में प्रवेश करने की हमारी रणनीति के अनुरूप है।
सफल पोस्टमर्जर के हमारे ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए हम अपने चिकित्सकों की चिकित्सा और हमारे रोगियों से निरंतर संरक्षण के बल पर परिचालन और फाइनेंशियल परफॉर्मेंस में तेजी से सुधार करने की उम्मीद करते हैं। लखनऊ में अपनी उपस्थिति के माध्यम से हमारा लक्ष्य उत्तर प्रदेश के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना है।
नवंबर महीने में सहारा ग्रुप के मालिक सुब्रत राय सहारा की मौत हो गई थी। महज महीने भर में उनके द्वारा बनाए गए राजधानी लखनऊ के पहले कॉर्पोरेट अस्पताल की डील हो गई। सहारा ग्रुप के लिए ये हॉस्पिटल बेहद अहमियत रखता था।
हालांकि लंबे समय से वित्तीय समस्याओं से ये जूझ रहा था। कहा जाता हैं कि एक समय लखनऊ के बड़े उद्योगपति और पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे डॉ. अखिलेश दास इसे खरीदने वाले थे। पर ऐलान के ठीक पहले अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई थी। उसके बाद से BBD ग्रुप इस डील में दिलचस्पी नही दिखाई।
उत्तर प्रदेश
लखनऊ का सहारा हॉस्पिटल अब बिक गया, पढ़िए खबर
लखनऊ का सहारा हॉस्पिटल अब बिक गया। इसका अधिग्रहण दिल्ली का हॉस्पिटल चेन मैक्स हॉस्पिटल ने किया है।सहारा अस्पताल वर्तमान में सालाना 2 लाख मरीजों का इलाज करता हैं। डॉ. मजहर हुसैन की अगुवाई में ये न्यूरोसाइंसेज का टॉप क्लास अस्पताल है। निजी स्वास्थ्य सेवा प्रदाता मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट लिमिटेड ने
Read in your preferred language.