Tuesday, 15 September 2026 | 2:29 PM
उत्तर प्रदेश

प्यार, ब्रेकअप ,लड़की के सिर चढ़ा इश्क का जुनून, पुलिस को फोन कर की मांग

प्यार, इश्क और मोहब्बत ये सब तो ठीक हैं, लेकिन इसमें धोखा बड़ी चीज है. धोखा इंसान को जहनी तौर पर तोड़ देता है. ऐसा ही एक मामला चीन से सामने आया है. यहां एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद इतनी दुखी हो गई कि उसने पुलिस को फोन मिला दिया. फिर पुलिस के सामने उसने ऐसी डिमांड रखी कि वह भी सुनकर हैर
Share:
प्यार, ब्रेकअप ,लड़की के सिर चढ़ा इश्क का जुनून, पुलिस को फोन कर की मांग
Read in your preferred language.

प्यार, इश्क और मोहब्बत ये सब तो ठीक हैं, लेकिन इसमें धोखा बड़ी चीज है. धोखा इंसान को जहनी तौर पर तोड़ देता है. ऐसा ही एक मामला चीन से सामने आया है. यहां एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद इतनी दुखी हो गई कि उसने पुलिस को फोन मिला दिया. फिर पुलिस के सामने उसने ऐसी डिमांड रखी कि वह भी सुनकर हैरान हो गए चीनी मीडिया पर ये घटना चर्चा का विषय बनी हुई है.

साउथ चाइना मार्निंग पोस्ट के मुताबिक, मामला पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत का है. जहां एक लड़की ने रोते हुए पुलिस को फोन किया कि उसका बॉयफ्रेंड उसे छोड़कर कहीं चला गया है, आप ढूंढकर उसके पास लेकर लाओ. वह पिछले 6 साल से उसके साथ रिलेशनशिप में थी. लड़की ने पुलिस से यह भी पता करने के लिए कहा कि आखिर उसके बॉयफ्रेंड ने उससे ब्रेकअप क्यों किया? लड़की के कॉल रिसीव करने वाले एक पुलिस अधिकारी ने जब पूछा, क्या उसे ढूंढना जरूरी है? इस पर लड़की ने जवाब दिया कि मुझे समझ नहीं आ रहा कि वह मुझे छोड़कर गया क्यों? बस यही मुझे जानना है. इसके बाद पुलिस अधिकारी ने पूछा- जब तुम्हे वह धोखा देकर चला गया है, अगर हम उसे तलाश करके आपके पास लेकर आएं तो क्या तुम फिर उसके साथ जुड़ सकोगी? तुम्हें पता होनी चाहिए कि इस समस्या की जड़ क्या है. उसको अपना फायदा उठाने का फिर से मौका मत दो. अपने फोन से उसका नंबर डिलीट करो और आगे बढ़ो.

अन्य खबरें वीडिओ में देखने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें

https://youtu.be/sExcxLUPpbw