Monday, 14 September 2026 | 9:17 PM
UP News

पीलीभीत में गिरी बिजली, दो लोगों की मौत,चार घायल

पीलीभीत में बरसात के दौरान बिजली गिरने से दो लोगों की मृत्यु हो गई। साथ ही चार अन्य लोग झुलसकर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार को सुबह करीब दस बजे घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव मटेहना कॉलोनी नंबर एक निवासी श्रवण कुमार अन्य मजदूरों के साथ गांव के ही राजेश कुमा
Share:
पीलीभीत में गिरी बिजली, दो लोगों की मौत,चार घायल
Read in your preferred language.

पीलीभीत में बरसात के दौरान बिजली गिरने से दो लोगों की मृत्यु हो गई। साथ ही चार अन्य लोग झुलसकर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बुधवार को सुबह करीब दस बजे घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव मटेहना कॉलोनी नंबर एक निवासी श्रवण कुमार अन्य मजदूरों के साथ गांव के ही राजेश कुमार के खेत में धान की रोपाई कर रहा था। इसी दौरान बिजली गिरी। बिजली की चपेट में आकर श्रवण बुरी तरह से झुलसकर वहीं गिर गया। काम करने वाले अन्य मजदूर जंगल की तरफ भाग खड़े हुए।

मजदूरों का कहना है कि जैसे ही बिजली गिरी तो उन्हें भी तेज झटका लगा था। बाद में श्रवण को साथी मजदूर उठाकर घर ले जाने लगी, तभी उसने दम तोड़ दिया। पूरनपुर एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला ने सीएससी पहुंचकर जानकारी ली।

दूसरे हादसे में थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम खजुरहा में पांच बच्चे बुधवार अपराह्न करीब 11 बजे खेत देखने गए थे। इन बच्चों पर आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे झुलसकर 17 वर्षीय अर्जुन की मृत्यु हो गई। इसके साथी धर्मेंद्र, विपिन गंभीर घायल हो गए है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।