Friday, 02 October 2026 | 4:01 AM
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी : स्कार्पियो की चपेट में आने से गौवंश की दर्दनाक मौत, नगर पालिका की मदद से कराया गया अंतिम संस्कार

गोला थाना प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह को दी गई तहरीर के अनुसार गुरुवार की सुबह एक सफेद रंग की स्कार्पियो ने उनके गौवंश (बछिया) को कुचल दिया। वाहन के दोनों पहिए गोवंश पर चढ़ा दिये गए, जिससे गौवंश गंभीर घायल हो गया, जिस कारण उसकी दर्दनाक मृत्यु हो गई।
Share:
लखीमपुर खीरी : स्कार्पियो की चपेट में आने से गौवंश की दर्दनाक मौत, नगर पालिका की मदद से कराया गया अंतिम संस्कार
घटनास्थल की तस्वीर
Read in your preferred language.
गोला गोकर्णनाथ स्थित भारत भूषण कॉलोनी में गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे एक गोवंश की मौत का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में भारत भूषण कॉलोनी निवासी गोविंद लाल मिश्रा ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

घटना की सूचना मिलते ही भारतीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष अनूप गुप्ता मौके पर पहुंचे। पशु चिकित्सा डॉक्टर ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक गोवंश पशु का पोस्टमार्टम कर गोला नगर पालिका की मदद से पुलिस की देखरेख में गौवंश का अंतिम संस्कार कराया गया।

गोला थाना प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह को दी गई तहरीर के अनुसार गुरुवार की सुबह एक सफेद रंग की स्कार्पियो ने उनके गौवंश (बछिया) को कुचल दिया। वाहन के दोनों पहिए गोवंश पर चढ़ा दिये गए, जिससे गौवंश गंभीर घायल हो गया, जिस कारण उसकी दर्दनाक मृत्यु हो गई। स्कॉर्पियो गाड़ी बारिश अली अंसारी की बताई जा रही है। गौवंश की मृत्यु की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। 

भारतीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने आरोप लगाया है कि स्कॉर्पियो में वाहन स्वामी बैठे हुए थे, घटना को गंभीरता से ना लेते हुए गौवंश की हत्या की गई। उन्होंने वाहन स्वामी की तरफ से मृत्यु गोवंश के लिए कोई भी दया नहीं आने की बात कही, जिस कारण मौके पर ही तड़प तड़प कर उसकी मौत हो गई।

गोविंद कुमार मिश्रा ने पुलिस से मामले की जांच कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पशु क्रूरता से संबंधित धाराओं में आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस जॉच में जुटी हुई हैं।