Tuesday, 15 September 2026 | 3:16 PM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी के थाना क्षेत्र के नगला प्राणनाथ गांव में धान की रोपाई करते समय बिजली गिरने से मजदूर मौत

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में धान की रोपाई करते समय मजदूर पर बिजली गिर गई। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। हादसा घिरोर थाना क्षेत्र के नगला प्राणनाथ गांव म
Share:
मैनपुरी के थाना क्षेत्र के नगला प्राणनाथ गांव में धान की रोपाई करते समय बिजली गिरने से मजदूर मौत
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में धान की रोपाई करते समय मजदूर पर बिजली गिर गई। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

हादसा घिरोर थाना क्षेत्र के नगला प्राणनाथ गांव में हुआ। गांव निवासी श्रीचंद्र के खेत में धान की रोपाई हो रही थी। खेत पर राजेश उर्फ राजू (47), देवेंद्र सिंह, अहिवरन सिंह, शैलेश, रंजीत सिंह श्रीचंद्र के साथ रोपाई कर रहा था। सुबह करीब 11 बजे अचानक बारिश होने लगी और तेज आवाज के साथ बिजली गिरी।

बिजली गिरते ही धान की रोपाई कर रहे सभी लोग बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। कुछ देर बाद सभी लोग उठ गए, देखा कि राजेश उर्फ राजू की बिजली गिरने से मौत हो चुकी थी। देवेंद्र सिंह का हाथ झुलस गया था। मौत की खबर मिलते मृतक के रोते बिलखते परिजन खेत पर आ गए। थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मजदूर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

परिजन ने बताया कि राजेश ट्रक चालक था। वह कभी भी मजदूरी करने नहीं जाता था। सोमवार और मंगलवार को वह श्रीचंद्र के खेत में धान की रोपाई के लिए गया था। बिजली गिरने से मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है

REPORT: YOGESH KUMAR

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं

-आप ये इसलिए पढ़ रहे हैं क्योंकि आप अच्छी, समझदार और निष्पक्ष पत्रकारिता की कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.

-आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.

-द दस्तक 24 अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही मान भी रखता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.

अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें . आपका प्यार द दस्तक 24 के भविष्य को तय करेगा.
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g

आदर्श कुमार

संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ