Tuesday, 15 September 2026 | 2:20 PM
मनोरंजन

रेड ड्रेस में ग्लैमरस लगीं कृति, कार्तिक के साथ किया जमकर डांस, शहजादा का ट्रेलर लांच

कार्तिक आर्यन- कृति सेनन की मोस्ट अवेटेड फिल्म शहजादा का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसी बीच मुंबई में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट रखा गया, इस दौरान कार्तिक ने कृति के साथ ग्रैंड एंट्री मारी जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस इवेंट में दोनों जमकर डांस करते हुए नजर आए। दोनों की केमिस्ट्री काफी कमाल की लग र
Share:
रेड ड्रेस में ग्लैमरस लगीं कृति, कार्तिक के साथ किया जमकर डांस, शहजादा का ट्रेलर लांच
Read in your preferred language.

कार्तिक आर्यन- कृति सेनन की मोस्ट अवेटेड फिल्म शहजादा का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसी बीच मुंबई में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट रखा गया, इस दौरान कार्तिक ने कृति के साथ ग्रैंड एंट्री मारी जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस इवेंट में दोनों जमकर डांस करते हुए नजर आए। दोनों की केमिस्ट्री काफी कमाल की लग रही थी। इवेंट में कृति ऑफ शोल्डर रेड ड्रेस में काफी ज्यादा ग्लैमरस लग रही थीं वहीं, कार्तिक भी ब्लैक लुक में काफी डेशिंग लगे
कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह एक एक्शन एंटरटेनर फिल्म है। फिल्म के ट्रेलर में कार्तिक का एक्शन अवतार देखने को मिला है। इस फिल्म का डायरेक्शन रोहित धवन ने किया है। इस फिल्म में परेश रावल कार्तिक के पिता के रोल में दिखाई दिए। वहीं ट्रेलर में कार्तिक और कृति की कैमिस्ट्री जबरदस्त लग रही है। ओवर ऑल ट्रेलर देखकर ये समझ आ गया है कि फिल्म फुल ऑफ एक्शन, कॉमेडी, रोमांस से भरपूर है। बता दें, फिल्म में परेश रावल, मनीषा कोइराला और रोनित रॉय जैसे सितारे भी नजर आएंगे। ये फिल्म 10 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।