Tuesday, 15 September 2026 | 4:02 PM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी में कन्या भोज खिलाने के बहाने नौ वर्षीय बालिका का अपहरण

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार को कन्या भोज पर निमंत्रण के बहाने युवक नौ वर्षीय बालिका को अगवा कर ले गया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने गांव पहुंचकर जानकारी ली। बालिका को ढूंढने के लिए टीमें लगाई गई हैं। स्वाट टीम को भी बच्ची की तलाश के लिए लगाया गया है।Trending Videos मामल
Share:
मैनपुरी में कन्या भोज खिलाने के बहाने नौ वर्षीय बालिका का अपहरण
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार को कन्या भोज पर निमंत्रण के बहाने युवक नौ वर्षीय बालिका को अगवा कर ले गया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने गांव पहुंचकर जानकारी ली। बालिका को ढूंढने के लिए टीमें लगाई गई हैं। स्वाट टीम को भी बच्ची की तलाश के लिए लगाया गया है।Trending Videos

मामला कुर्रा थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर गांव का है। सुबह बाइक सवार गांव निवासी उदयवीर सिंह के घर आकर रुका। उसने उदयवीर से कहा कि वह नगला वरी का रहने वाला है। उनके पिता राजेश को जानता है। घर पर कन्या भोज करा रहा हूं। एक कन्या कम पड़ रही है। बाइक से आए व्यक्ति की बात सुनकर उदयवीर की पत्नी सोनम ने पड़ोस की रहने वाले अजमेरी की 9 वर्षीय पुत्री सपना को तैयार कर दिया।

इसके बाद बाइक से आया व्यक्ति व उदयवीर सपना को बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गए। काफी समय बीतने के बाद भी जब बच्ची घर वापस नहीं आई तो परिजन परेशान हो गए। अनहोनी की आशंका के बीच तलाश शुरू की गई। परिजन को आशंका है कि बाइक से आया शख्स बच्ची का अपहरण कर ले गया है।

सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने पुलिस बल के साथ गांव पहुंचकर जानकारी ली। वहीं नगला वरी में भी बाइक सवार व बच्ची को ढूंढा। लेकिन कहीं पता नहीं लग सका। स्वाट टीम को भी बच्ची की तलाश में लगाया गया है। बच्ची के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

सीओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची लापता हुई है। उसकी तलाश के लिए टीमों को लगाया गया है। सीसीटीवी जांचे जा रहे हैं। पड़ोसी उदयवीर व पत्नी से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही बच्ची को सकुशल ढूंढ निकालेंगे।