Monday, 14 September 2026 | 7:30 PM
UP News

पीलीभीत में युवती का अपहरण कर की दुष्कर्म की कोशिश

मायके जा रही युवती को दो बाइक सवार चार युवकों ने अपहरण कर लिया। इसके बाद सुनसान इलाके में ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की। शोर-शराबे पर लोगों को आता देख युवक मौके से भाग गए। विवाहिता ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। थाना अमरिया क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने एसपी को शिकायती पत्र दिया
Share:
पीलीभीत में युवती का अपहरण कर की दुष्कर्म की कोशिश
Read in your preferred language.

मायके जा रही युवती को दो बाइक सवार चार युवकों ने अपहरण कर लिया। इसके बाद सुनसान इलाके में ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की। शोर-शराबे पर लोगों को आता देख युवक मौके से भाग गए। विवाहिता ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

थाना अमरिया क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने एसपी को शिकायती पत्र दिया। इसमें कहा गया कि वह अपने पिता के घर न्यूरिया कस्बा अंतर्गत रहती है। पांच जून को वह पीलीभीत पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में आई हुई थी। यहां से वापस घर जाते वक्त जैसे ही वह हाथा चौराहे पर पहुंची, तभी दो बाइकों पर सवार चार लोगों ने उसे जबरन बाइक पर बैठा लिया और न्यूरिया बस अड्डे से बिसमिल्लाह कॉलेज होते हुए पुल की साइड में ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की।

जब उसने शोर मचाया तो उक्त लोगों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर उधर से गुजर रहे राहगीर रुक गए। इसके बाद लोगों को आता देख, युवक मौके से भाग गए। महिला ने एसपी अविनाश पांडेय से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।