Sunday, 18 October 2026 | 3:51 AM
उत्तर प्रदेश

कासगंज: विशेष अभियान दिवस पर तहसीलदार ने मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया

महिला मतदाताओं के अधिकाधिक पंजीकरण के दिए निर्देश
Share:
कासगंज: विशेष अभियान दिवस पर तहसीलदार ने मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया
Read in your preferred language.

पटियाली (कासगंज)। विशेष अभियान दिवस के अवसर पर 17 अक्तूबर 2026 को तहसीलदार पटियाली शौर्य वर्धन राठौर ने क्षेत्र के विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथ संख्या 294, 295, 296 और 297 स्थित एसबीआर इंटर कॉलेज पटियाली, बूथ संख्या 298, 299 और 300 स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पटियाली, बूथ संख्या 301 स्थित प्राथमिक पाठशाला पटियाली द्वितीय, बूथ संख्या 302 और 303 स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय पटियाली तथा बूथ संख्या 304 और 305 स्थित प्राथमिक पाठशाला पटियाली प्रथम का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान सभी बूथों पर बीएलओ उपस्थित मिले। तहसीलदार ने निर्देश दिए कि जिन मतदेय स्थलों पर जेंडर रेशियो आयोग के मानक से कम है, वहां अधिकाधिक महिला मतदाताओं का पंजीकरण कराया जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। सभी पात्र मतदाताओं से फार्म-6 भरवाकर उनका पंजीकरण सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए