Saturday, 10 October 2026 | 4:02 AM
उत्तर प्रदेश

कासगंज : आगरा स्वाभिमान रैली की तैयारियों को लेकर आरएलडी की बैठक आज

Share:
कासगंज : आगरा स्वाभिमान रैली की तैयारियों को लेकर आरएलडी की बैठक आज
Read in your preferred language.
आगरा स्वाभिमान रैली की तैयारियों को लेकर आरएलडी की बैठक आज
 
कासगंज। द दस्तक 24राष्ट्रीय लोकदल की आगामी आगरा स्वाभिमान रैली को लेकर पार्टी पदाधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शुक्रवार, 9 अक्टूबर को राष्ट्रीय लोकदल के जिला कार्यालय पर आवश्यक बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में रैली की तैयारियों को लेकर रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
राष्ट्रीय लोकदल कासगंज के जिलाध्यक्ष शमीम अहमद अल्वी ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को प्रातः 11 बजे जिला कार्यालय, इन्दिरा मार्केट, मालगोदाम रोड, कासगंज पर पार्टी की आवश्यक बैठक होगी।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री भारत सरकार चौधरी जयंत सिंह का 12 अक्टूबर 2026, सोमवार को आगरा जिले के किरावली कस्बे में स्थित जौगारा के गांधी स्मारक इंटर कॉलेज मैदान में प्रस्तावित स्वाभिमान रैली/सभा में आगमन होना है। इसी कार्यक्रम को लेकर कासगंज जिले से पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के संबंध में बैठक में महत्वपूर्ण चर्चा की जाएगी।
जिलाध्यक्ष शमीम अहमद अल्वी ने जिला संगठन के सभी पदाधिकारियों से बैठक में समय से पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रैली की तैयारियों और जिले से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता को लेकर बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश एवं जिम्मेदारियां तय की जाएंगी।
उन्होंने सभी जिला पदाधिकारियों से 9 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे जिला कार्यालय, इन्दिरा मार्केट, मालगोदाम रोड, कासगंज पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का अनुरोध किया है।