Thursday, 29 October 2026 | 10:42 AM
उत्तर प्रदेश

कासगंज : पुलिस हुइ और अपडेट डी जी पी उत्तर प्रदेश के दिशा निर्देशों से

Share:
कासगंज : पुलिस हुइ और अपडेट डी जी पी उत्तर प्रदेश के दिशा निर्देशों से
कासगंज ः #कासगंज जिले में कानून व्यवस्था को सख्त करने और अपराधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। पुलिस कप्तान (एसपी) ओम प्रकाश सिंह ने अपराधियों को कड़ा संदेश देते हुए स्पष्ट किया है कि या तो वे अपराध करना छोड़ दें या फिर जनपद छोड़ दें, अन्यथा उनकी अगली जगह जेल होगी।

यूपी डीजीपी महोदय के विशेष निर्देशों के अनुपालन में, अब जिले भर के अपराधियों और हिस्ट्रीशीटर्स पर अत्याधुनिक ‘अक्षय ऐप’ (Achhay App) के माध्यम से डिजिटल निगरानी रखी जा रही है।

’अक्षय ऐप’ से तैयार हुई अपराधियों की पूरी कुंडली

जनपद स्तर पर अपराधियों की गतिविधियों पर चौबीसों घंटे नजर रखने के लिए ‘अक्षय ऐप’ का उपयोग किया जा रहा है। इस ऐप में जिले के सभी छोटे-बड़े अपराधियों का पूरा बायोडाटा और आपराधिक इतिहास (कुंडली) दर्ज कर लिया गया है।

865 हिस्ट्रीशीटर निशाने पर

जिले में वर्तमान में दर्ज कुल 865 हिस्ट्रीशीटर्स की पल-पल की गतिविधि पर पुलिस की पैनी नजर है।
4362 अपराधियों का रिकॉर्ड डिजिटल: जनपद के कुल 4,362 शातिर अपराधियों का डिजिटल डेटा बेस तैयार किया जा चुका है।

वॉयस सैंपल भी पुलिस के पास मौजूद

एसपी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि ऐप के माध्यम से यह ट्रैक किया जा रहा है कि कौन सा अपराधी इस समय क्या कर रहा है। सुरक्षा को और पुख्ता बनाने के लिए पुलिस ने कई चिन्हित अपराधियों की आवाज के नमूने (Voice Samples) भी एकत्र किए हैं।

संदिग्ध या आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति का पुलिस द्वारा नियमित सत्यापन (Verification) किया जा रहा है।

बीट पुलिसकर्मियों की तय हुई जवाबदेही

पुलिस कप्तान ने कड़े शब्दों में कहा कि किसी भी हिस्ट्रीशीटर या शातिर अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। हर एक अपराधी पर निगरानी रखने के लिए संबंधित क्षेत्र के पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की सीधी जवाबदेही तय की गई है। यदि कोई भी व्यक्ति आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है, तो उस पर तत्काल और कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।