फर्रूखाबाद (द दस्तक 24):
श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देशन, श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर श्री यमुना प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण तथा पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ के मार्गदर्शन में गुमशुदा/अपहृत व्यक्तियों की सकुशल बरामदगी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना राजेपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
घटना का संक्षिप्त विवरण:
थाना राजेपुर पर पंजीकृत मु०अ०सं० 198/26 धारा 137(2) बीएनएस से संबंधित एक युवक परिजनों के कहने पर पढ़ाई न करने की इच्छा के कारण बिना बताए घर से चला गया था। परिजनों की सूचना व मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना राजेपुर पुलिस द्वारा तत्काल टीम गठित कर युवक की तलाश शुरू की गई।
सकुशल बरामदगी व परिजनों में खुशी:
थाना राजेपुर पुलिस टीम ने त्वरित व प्रभावी कार्रवाई करते हुए महज 48 घंटे के भीतर गुमशुदा/अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया। इसके पश्चात थाने पर परिजनों को बुलाकर आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए युवक को उनके सुपुर्द कर दिया गया। अपने बेटे को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने फतेहगढ़ पुलिस की तत्परता एवं सराहनीय कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
बरामदगी करने वाली थाना राजेपुर पुलिस टीम:
- थानाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह सोलंकी
- उ०नि० श्री गौरव कुमार शुक्ला
- ASI सत्येन्द्र कुमार
- म०हे०का० रूपकली
- का० शशांक पाण्डेय