Tuesday, 15 September 2026 | 2:33 PM
उत्तर प्रदेश

कासगंज:क्षेत्राधिकारी पटियाली श्री संतोष कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक पद पर प्रोन्नति।

कासगंज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 अगस्त 2025 जनपद में तैनात क्षेत्राधिकारी पटियाली संतोष कुमार को उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली और सेवा भावना के लिए अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) पद पर प्रोन्नति प्राप्त हुई है। इस अवसर पर पुलिस कार्यालय में एक औपचारिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें सम
Share:
कासगंज:क्षेत्राधिकारी पटियाली श्री संतोष कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक पद पर प्रोन्नति।
Read in your preferred language.

कासगंज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 अगस्त 2025 जनपद में तैनात क्षेत्राधिकारी पटियाली संतोष कुमार को उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली और सेवा भावना के लिए अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) पद पर प्रोन्नति प्राप्त हुई है। इस अवसर पर पुलिस कार्यालय में एक औपचारिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक कासगंज अंकिता शर्मा एवं अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज राजेश भारती ने संतोष कुमार को प्रतीक चिन्ह अशोक स्तंभ लगाकर प्रोन्नति की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर दोनों अधिकारियों ने कहा कि श्री कुमार ने अपने कार्यकाल में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और जनसंपर्क में सराहनीय योगदान दिया है।

श्री संतोष कुमार की प्रोन्नति से पुलिस महकमे में हर्ष का माहौल है। सहकर्मियों और अधीनस्थ कर्मचारियों ने भी उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह सम्मान न केवल श्री कुमार के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि जनपद कासगंज पुलिस के लिए भी एक प्रेरणादायक उदाहरण है।