Tuesday, 10 November 2026 | 10:31 PM
उत्तर प्रदेश

कासगंज ः कासगंज के थाना क्षेत्र सोरों में पटाखे चलते समय हुआ दर्दनाक हादसे में हुई म्रत्यु

Share:
कासगंज ः कासगंज के थाना क्षेत्र सोरों में पटाखे चलते समय हुआ दर्दनाक हादसे में हुई म्रत्यु
कासगंज ः कासगंज में थाना क्षेत्र सोरों में पटाखे के धमाके से युवक की मौत, गिलास पेट में घुसा सोरों के सिरावली गांव में हुआ दर्दनाक हादसा, अस्पताल ले जाते समय 22 वर्षीय प्रवेश ने रास्ते में तोड़ा दम कासगंज। सोरों थाना क्षेत्र के ग्राम सिरावली में सोमवार सुबह करीब सात बजे पटाखा चलाते समय दर्दनाक हादसा हो गया। स्टील के गिलास के नीचे पटाखा रखकर जलाने के दौरान हुए जोरदार धमाके से गिलास उछलकर 22 वर्षीय प्रवेश कुमार पुत्र रामवीर सिंह माथुर के पेट में जा घुसा। गंभीर रूप से घायल प्रवेश को परिजन कलावती अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।