Monday, 14 September 2026 | 11:00 PM
उत्तर प्रदेश

कन्नौज : नशे में वाहन चलाते पाए गए तो सीधी कार्रवाई टीएसआई अरशद अली ?

तिर्वा । पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देश एवं पुलिस उपाधीक्षक यातायात प्रियंका वाजपेई के दिशा निर्देश में आज बुधवार को कस्बा तिर्वा में टीएसआई अरशद अली द्वारा यातायात जागरूकता एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान वाहन ट्रेंपो का चालक नशे की हालत में वाहन चलाते पाया गया। वही वाहन बिना
Share:
कन्नौज : नशे में वाहन चलाते पाए गए तो सीधी कार्रवाई टीएसआई अरशद अली ?
Read in your preferred language.

तिर्वा । पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देश एवं पुलिस उपाधीक्षक यातायात प्रियंका वाजपेई के दिशा निर्देश में आज बुधवार को कस्बा तिर्वा में टीएसआई अरशद अली द्वारा यातायात जागरूकता एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान वाहन ट्रेंपो का चालक नशे की हालत में वाहन चलाते पाया गया। वही वाहन बिना परमिट चलता पाया गया। टीएसआई अरशद अली द्वारा दोनों टेंपो को सीज कर तिर्वा कोतवाली में दाखिल किया गया।साथ ही यातायात के अन्य नियमों का उल्लंघन करने पर नौ वाहनों का चलान भी किया गया। टीएसआई ने जागरूकता के दौरान बताया कि नशे की हालत में वाहन न चलाएं,ओवर लोडिंग ना करे, तेज गति में वाहन ना चलाएं, रॉन्ग साइड वहां को ना चलाएं,इस अभियान में पीआरडी दिवाकर कुमार भी उपस्थित रहे।

कन्नौज से संवाददाता पूनम शर्मा