Tuesday, 15 September 2026 | 3:22 PM
उत्तर प्रदेश

कन्नौज: उप्र कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी के बेटे और बहू की गाड़ी का हुआ भीषण एक्सीडेंट

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी के बेटे अभिषेक और उनकी पत्नी जिस कार में थे, वह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हो गई है। अभिषेक की मर्सिडीज कार आगरा लखनऊ एक्सप्रेवे पर बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। दोनों को सड़क पर बेहाल देखा गया। दोनों लखनऊ के मेदांता अस्पताल के इमरजेंसी वि
Share:
कन्नौज: उप्र कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी के बेटे और बहू की गाड़ी का हुआ भीषण एक्सीडेंट
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी के बेटे अभिषेक और उनकी पत्नी जिस कार में थे, वह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हो गई है। अभिषेक की मर्सिडीज कार आगरा लखनऊ एक्सप्रेवे पर बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। दोनों को सड़क पर बेहाल देखा गया। दोनों लखनऊ के मेदांता अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में भर्ती है। बताया जा रहा है कि उनकी स्थिति सामान्य है और वह खतरे से बाहर हैं। जानकारी के मुताबिक हादसा यूपी के कन्नौज जिले में हुआ। बताया जा रहा है कि नंद गोपाल नंदी के बेटे अभिषेक और बहू कनिष्का आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अपनी निजी मर्सिडीज कार से जा रहे थे। कार में सिर्फ दो ही लोग थे। अभिषेक खुद गाड़ी चला रहे थे। कार जब एक्सप्रेसवे के 194 किलोमीटर पर पहुंची तो अचानक बेकाबू हो गई। इसके बाद डिवाइडर से टकरा गई। अभिषेक और उनकी पत्नी को चोटें आई हैं। इस एक्सीडेंट की सूचना मिलने पर तुरंत अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में ले गए।इसके बाद उन्हें लखनऊ लाया गया है। अभिषेक और उनकी पत्नी की हालात सामान्य बताई जा रही है।