Tuesday, 15 September 2026 | 1:57 PM
उत्तर प्रदेश

कन्नौज:सौरिख पुलिस व एसओजी की बड़ी सफलता: गौवध के आरोपी रहमत अली मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार, तमंचा व नकदी बरामद

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 अगस्त 2025  जनपद के थाना सौरिख क्षेत्र में गौवध के मामले में वांछित शातिर अपराधी रहमत अली पुत्र बसारत को आज पुलिस व एसओजी/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ में रहमत अली के पैर में गोली लगी, जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार
Share:
कन्नौज:सौरिख पुलिस व एसओजी की बड़ी सफलता: गौवध के आरोपी रहमत अली मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार, तमंचा व नकदी बरामद
Read in your preferred language.

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 अगस्त 2025  जनपद के थाना सौरिख क्षेत्र में गौवध के मामले में वांछित शातिर अपराधी रहमत अली पुत्र बसारत को आज पुलिस व एसओजी/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ में रहमत अली के पैर में गोली लगी, जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर सीएचसी सौरिख में भर्ती कराया गया है।

घटना का पूरा विवरण:

दिनांक 04 अगस्त 2025 की शाम लगभग 6:30 बजे सौरिख थाना क्षेत्र के कंसुआ नहर पुल के पास कुछ अज्ञात लोग गाय काटने के इरादे से एक गाय को बांधे हुए थे। पुलिस को सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची, जिसे देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। मौके से एक जिंदा गाय, एक कुल्हाड़ी, छुरी और एक मोटरसाइकिल (UP 74-E 5438) बरामद की गई। गाय को गौशाला भेजा गया तथा गौवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

मुखबिर की सूचना पर हुई मुठभेड़:

आज 6 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि गौवध के अपराध में वांछित अभियुक्त राजपुर गांव के खेतों के पास मौजूद हैं। सूचना मिलते ही सौरिख पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। इसी दौरान अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश ने पूछताछ में अपना नाम रहमत अली पुत्र बसारत (उम्र 35 वर्ष) निवासी राजपुर थाना सौरिख बताया।

गिरफ्तार अभियुक्त के पास से बरामद:

एक अवैध तमंचा .315 बोर

एक खोखा कारतूस

दो जिंदा कारतूस

₹8,000 नगद

आपराधिक इतिहास:

गिरफ्तार अभियुक्त रहमत अली पर पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें प्रमुख रूप से:

1. मु.अ.सं. 276/21 धारा 323, 341, 354, 504, 506 भादवि

2. मु.अ.सं. 98/22 धारा 323, 325, 452, 504 भादवि

3. मु.अ.सं. 321/25 धारा 3/5क/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम

मुठभेड़ में फरार दूसरा आरोपी:

गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि मुठभेड़ के समय उसके साथ रंजीत जाटव पुत्र राकेश निवासी राजपुर भी मौजूद था, जो मौके से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

गिरफ्तार करने वाली संयुक्त टीम:

एसओजी व सर्विलांस टीम:

उ0नि0 कमल भाटी (एसओजी प्रभारी)

नि0 त्रिदीप कुमार (सर्विलांस प्रभारी)

हे0का0 सुधीर, मनोज, दुष्यंत, रविन्द्र

का0 विकास, मनीष कुमार

थाना सौरिख पुलिस टीम:

उ0नि0 चन्द्रभान सिंह

उ0नि0 राजकुमार गौतम, बृजपाल सिंह, उमेश चन्द्र

हे0का0 अरविन्द कुमार, कौशल कुमार दौनेरिया

का0 गोविन्द, मनोज कुमार, सुभाष चन्द्र

पुलिस का बयान:

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने टीम की तत्परता और समन्वित कार्रवाई की सराहना करते हुए बताया कि शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दबिश जारी है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु गश्त बढ़ा दी गई है।