Monday, 14 September 2026 | 11:01 PM
उत्तर प्रदेश

कन्नौज : कर्मपथ का पुनरावृति कराती हैं रामलीला कन्हैया गुप्ता ?

हमे अपनी मर्यादा के पालन में कही भूल न हो जाए और कर्मपथ से कहीं भटक न जाएं । इन्ही बातों का स्मरण कराने के लिए प्रतिवर्ष राम की लीलाओं का मंचन होता है। उक्त विचार सौरिख नगर के प्रमुख व्यवसाई सेठ कन्हैया गुप्ता ने खडनी में आयोजित रामलीला महोत्सव में व्यक्त किए । उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमे महापुरुष
Share:
कन्नौज : कर्मपथ का पुनरावृति कराती हैं रामलीला कन्हैया गुप्ता ?
Read in your preferred language.

हमे अपनी मर्यादा के पालन में कही भूल न हो जाए और कर्मपथ से कहीं भटक न जाएं । इन्ही बातों का स्मरण कराने के लिए प्रतिवर्ष राम की लीलाओं का मंचन होता है। उक्त विचार सौरिख नगर के प्रमुख व्यवसाई सेठ कन्हैया गुप्ता ने खडनी में आयोजित रामलीला महोत्सव में व्यक्त किए । उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमे महापुरुषों के बताए मार्ग की पुनरावृति कराते है। कार्यक्रम में सीताहरण की लीला का स्मरणीय मंचन किया गया। हास्य कलाकार टिंकू कानपुरी और मस्ताना कानपुरी ने मनोरंजक प्रस्तुतियां पेश कर लोगो को खूब हंसाया । इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष मोहन मिश्रा , प्रधान सुधीर पाल , प्रबंधक गिरजेश सिंह , निर्भय सिंह , उपेंद्र चतुर्वेदी , दीपू सक्सेना ,अनुराग गुप्ता , राकेश चक्रवर्ती , लल्ला गुप्ता आदि मौजूद रहे।

कन्नौज से संवाददाता पूनम शर्मा