Tuesday, 15 September 2026 | 3:15 PM
उत्तर प्रदेश

कन्नौज : महिला सशक्तिकरण समिति की बैठक संपन्न संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष व भाजपा पूर्व सांसद रहे शामिल

महिला सशक्तिकरण संगठन की एक बैठक की गई। जिसमें जनपद फर्रुखाबाद व कन्नौज के पदाधिकारी उपस्थित रहे।महिला सशक्तिकरण समिति की बैठक कन्नौज के मकरंद नगर के निजी गेस्ट हाउस में संपन्न हुई। संगठन के संस्थापक ऐ के मौर्या राष्ट्रीय अध्यक्ष सपना मौर्या सहित विशिष्ट अतिथि के रूप में कन्नौज भाजपा पूर्व सांसद सुब
Share:
कन्नौज : महिला सशक्तिकरण समिति की बैठक संपन्न संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष व भाजपा पूर्व सांसद रहे शामिल
Read in your preferred language.

महिला सशक्तिकरण संगठन की एक बैठक की गई। जिसमें जनपद फर्रुखाबाद व कन्नौज के पदाधिकारी उपस्थित रहे।महिला सशक्तिकरण समिति की बैठक कन्नौज के मकरंद नगर के निजी गेस्ट हाउस में संपन्न हुई। संगठन के संस्थापक ऐ के मौर्या राष्ट्रीय अध्यक्ष सपना मौर्या सहित विशिष्ट अतिथि के रूप में कन्नौज भाजपा पूर्व सांसद सुब्रत पाठक मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष द्विवेदी ने बताया संगठन महिलाओं को जागरूक कर उन्हें सशक्त बनाने का काम किया जा रहा है। संगठन कन्नौज जनपद समेत अन्य जनपदों में भी बड़ी तेजी से आगे बढ़ रहा है । कार्यक्रम में महिलाओं को सशक्त बनाने का बीड़ा उठाया। महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन का हर एक पदाधिकारी व सदस्य महिलाओं के हित को लेकर मुहिम चलाकर न्याय दिलाने का काम करेगा। संगठन के संस्थापक ऐ के मौर्य ने बताया संगठन का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त करना है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आगे बढ़ने का काम संगठन कर रहा है। आज के दौर में महिलाएं भी किसी से काम नहीं है। शिक्षा से लेकर खेलकूद नौकरी से लेकर कारोबार तक महिलाएं कर रही है। वही कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे कन्नौज भाजपा पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने कार्यक्रम में बताया महिलाओं के हित को लेकर कार्य किया जा रहा है बहुत ही सराहनीय कार्य है। वही कार्यक्रम में फर्रुखाबाद जिला अध्यक्ष रीना , हसीना बानो, रामबेटी ,विनीता ,कन्नौज जिला अध्यक्ष मधुबाला राजपूत समेत जनपद के पदाधिकारी निशा ,कल्पना, उषा, राधिका ,सुनीता ,शालू द्विवेदी , सपना यादव , गौरव , आशीष सहित सैकड़ो की संख्या में लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।

कन्नौज से संवाददाता पूनम शर्मा