Tuesday, 15 September 2026 | 2:29 PM
उत्तर प्रदेश

कन्नौज : अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को बढ़ाने के लिए कार्य कर रही डबल इंजन की सरकार मंत्री असीम अरूण ?

अंत्योदय एवं 'एकात्म मानववाद' के प्रणेता स्व. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर ठठिया के दुर्गा देवी मंदिर में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण की अध्यक्षता में वृहद सदस्यता अभियान का आयोजन हुआ। इस मौके पर नागरिकों ने बीजेपी की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए सदस्यता ग्रहण की। मंत्री असीम अरुण ने तिर्वा
Share:
कन्नौज : अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को बढ़ाने के लिए कार्य कर रही डबल इंजन की सरकार मंत्री असीम अरूण ?
Read in your preferred language.

अंत्योदय एवं 'एकात्म मानववाद' के प्रणेता स्व. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर ठठिया के दुर्गा देवी मंदिर में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण की अध्यक्षता में वृहद सदस्यता अभियान का आयोजन हुआ। इस मौके पर नागरिकों ने बीजेपी की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए सदस्यता ग्रहण की। मंत्री असीम अरुण ने तिर्वा कस्बे में स्व. दीनदयाल उपाध्याय जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। देश की प्रगति में हर व्यक्ति सहभागी बने। कार्यक्रम में मंत्री असीम अरुण ने कहा कि स्व. दीनदयाल जी का संपूर्ण जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की पहुंच सुनिश्चित करने तथा वंचितों, गरीबों व पिछड़ों के उत्थान हेतु समर्पित रहा। उन्होंने हर व्यक्ति को देश की प्रगति में सहभागी बनाने का मार्ग दिखाया। इस मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, आर्यन कटियार, श्याम स्वरूप चतुर्वेदी, राजन अवस्थी, विवेक पाठक सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कन्नौज से संवाददाता पूनम शर्मा