Tuesday, 15 September 2026 | 2:40 PM
उत्तर प्रदेश

कन्नौज:परिवार परामर्श केन्द्र "नई किरण" की पहल से एक और परिवार टूटने से बचा

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 अगस्त 2025 जनपद स्थित परिवार परामर्श केन्द्र (नई किरण), महिला थाना में आज एक महत्वपूर्ण प्रयास के तहत एक टूटते हुए परिवार को पुनः एक सूत्र में बांधने का सफल प्रयास किया गया। यह पहल पुलिस अधीक्षक कन्नौज श्री विनोद कुमार के निर्देशन में की गई, जिसमें निरीक्षक रंजना पांडेय
Share:
कन्नौज:परिवार परामर्श केन्द्र "नई किरण" की पहल से एक और परिवार टूटने से बचा
Read in your preferred language.

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 अगस्त 2025 जनपद स्थित परिवार परामर्श केन्द्र (नई किरण), महिला थाना में आज एक महत्वपूर्ण प्रयास के तहत एक टूटते हुए परिवार को पुनः एक सूत्र में बांधने का सफल प्रयास किया गया। यह पहल पुलिस अधीक्षक कन्नौज श्री विनोद कुमार के निर्देशन में की गई, जिसमें निरीक्षक रंजना पांडेय, महिला आरक्षी अनामिका यादव एवं महिला आरक्षी सीमा यादव की सक्रिय उपस्थिति और कुशल मध्यस्थता ने अहम भूमिका निभाई।

दोनों पक्षों की गंभीरता से सुनवाई करने के बाद पारिवारिक विवाद को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने की दिशा में कदम बढ़ाया गया। पारिवारिक समस्याओं, आपसी मनमुटाव और अविश्वास की दीवारों को बातचीत के जरिये तोड़ते हुए, एक दंपति को समझौते के लिए प्रेरित किया गया।

परिणामस्वरूप, पति-पत्नी ने आपसी मतभेद भुलाकर एक साथ रहने का निर्णय लिया और खुशहाल भविष्य की ओर कदम बढ़ाते हुए साथ–साथ अपने घर रवाना हो गए। यह कार्यवाही इस बात का प्रमाण है कि परिवार परामर्श केन्द्र "नई किरण" न सिर्फ कानूनी सहारा देता है, बल्कि सामाजिक समरसता और पारिवारिक सौहार्द की दिशा में भी एक मजबूत कड़ी बन चुका है। ऐसे मामलों में केंद्र की भूमिका लगातार सराहनीय रही है और यह प्रयास जनपद में सामाजिक स्थिरता की दिशा में एक सकारात्मक संकेत है।