Tuesday, 15 September 2026 | 10:33 AM
भारत

रायबरेली-भागवत कथा की कलश यात्रा सोमवार गोपाला हरि का प्यारा नाम है। नंदलाला हरि का प्यारा नाम है: परमानंद जी महाराज

बछरावां /रायबरेली: कस्बे के लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर स्थित गांधी विद्यालय के मैदान पर 9 जनवरी से 17 जनवरी तक साप्ताहिक भागवत कथा का आयोजन होना था। जिसमे कथा के प्रारंभ में महिलाओं द्वारा 08 जनवरी को कलश यात्रा निकालनी थी। परंतु बरसात की वजह से कायक्रम को आगे बढ़ाया जा रहा है। आपको बतादे कि अब भागवत कथ
Share:
Read in your preferred language.


बछरावां /रायबरेली: कस्बे के लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर स्थित गांधी विद्यालय के मैदान पर 9 जनवरी से 17 जनवरी तक साप्ताहिक भागवत कथा का आयोजन होना था। जिसमे कथा के प्रारंभ में महिलाओं द्वारा 08 जनवरी को कलश यात्रा निकालनी थी। परंतु बरसात की वजह से कायक्रम को आगे बढ़ाया जा रहा है। आपको बतादे कि अब भागवत कथा की कलश यात्रा सोमवार को निकाली जाएगी। तथा मंगलवार से भगवत कथा प्रारंभ होगी। कथा की भक्ति रूपी गंगा कथा व्यास अंतरराष्ट्रीय परम पूज्य परमानंद जी महाराज वृंदावन के मुखारविंद से बहेगी। आचार्य धीरज कुमार तिवारी, सहायक आचार्य रामकुमार दुबे अयोध्या वाले सहयोगी कथावाचक होंगे। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु आकर कथा का श्रवण करेंगे तथा अपने जीवन को सुखमय बनाएंगे। कथा के प्रधान यजमान डॉ0 आरके अवस्थी तथा मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायिका अदिति सिंह रहेंगी। कथा का आयोजन मुख्यता रामबालक दास नंदीग्राम अयोध्या की देखरेख में संपन्न होगा। आयोजक मंडल से नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ राम जी कथा सेवादार अश्वनी अवस्थी व दीपचंद्र मिश्रा पत्रकार ने कस्बे एवं क्षेत्रवासियों से निवेदन करते हुए कहा है कि आप सभी लोग अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भागवत कथा का श्रवण करें और अपने जीवन को कृतार्थ करें।