Monday, 14 September 2026 | 11:36 PM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी में झमाझम बारिश से आबादी क्षेत्र में हुआ जलभराव, फसलों का हो रहा नुकसान

मैनपुरी में लगातार हो रही बारिश से जलभराव की समस्या खड़ी हो गई है। बारिश ने न सिर्फ लोगों को परेशान किया बल्कि किसानों को उदास कर दिया है। लगातार हो रही बारिश से फसलों का नुकसान हुआ है। किशनी क्षेत्र में लगातार वर्षा से मक्का और मूंगफली की फसल खराब हो रही है किसान परेशान है। ये बारिश आफत बनकर बरस रह
Share:
मैनपुरी में झमाझम बारिश से आबादी क्षेत्र में हुआ जलभराव, फसलों का हो रहा नुकसान
Read in your preferred language.

मैनपुरी में लगातार हो रही बारिश से जलभराव की समस्या खड़ी हो गई है। बारिश ने न सिर्फ लोगों को परेशान किया बल्कि किसानों को उदास कर दिया है। लगातार हो रही बारिश से फसलों का नुकसान हुआ है। किशनी क्षेत्र में लगातार वर्षा से मक्का और मूंगफली की फसल खराब हो रही है किसान परेशान है। ये बारिश आफत बनकर बरस रही है।

वर्षा से मैनपुरी में परेशानी खड़ी हो गई है। वर्षा से अब जन-जीवन और खेती भी प्रभावित होने लगी है। जिले में शुक्रवार सुबह तक हुई वर्षा अब समस्या भी बन रही है। नगर के सिरसागंज रोड पर नाला बंद होने से वर्षा का पानी घरों में घुस गया। जायद सीजन की फसलों को खराब करने वाली वर्षा से किसान भी उदास हो रहे हैं।

फसल सुखाने में समस्या आ रही है। जिले में गुरुवार रात से शुरू हुआ वर्षा का क्रम शुक्रवार सुबह तक चला तो जन-जीवन प्रभावित हो गया। नगर के सिरसागंज मार्ग के चौड़ीकरण को लोनिवि द्वारा चलाए गए अतिक्रमण अभियान की वजह से नाला बंद होने से समस्या हो गई है। इस मार्ग पर बसे नगला दौलत के नागरिकों को काफी समस्या झेलनी पड़ रही है।

मलबे से बंद हो गया है नाला
वर्षा का पानी घरों में घुसने से महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान हो रही है। स्थानीय निवासी गौरी ने बताया कि नाला मलबे से बंद हो गया है, पानी का निकास बंद होने से यह समस्या आ रही है। वहीं, इस वर्षा की वजह से नगर के अन्य गलियों और चौराहे के आसपास पानी भर गया। निचले इलाकों की बस्तियों और घरों में पानी घुस गया। कचहरी रोड, जेल चौराहा, देवी रोड और मोहल्ला अग्रवाल, गाड़ीवान, ककरइया, राजीव गांधी नगर आदि क्षेत्रों में जलभराव से नागरिक परेशान हो गए।

जायद फसल को हो रहा नुकसान
किशनी क्षेत्र में लगातार वर्षा से मक्का और मूंगफली की फसल खराब हो रही है, किसान परेशान है। कुछ किसानों के यहां मक्का फसल के ढेर लगे हुए है तो कुछ वर्षा से मक्का और मूंगफली की फसल काट नही पा रहे है। किसानों का कहना है कि हर दिन हो रही वर्षा से मक्का की फसल सूख नहीं पा रही है।

जिन किसानों ने फसल काटी है, उनके भुट्टे पानी में भींगकर खराब हो रहे है। मूंगफली की भी खुदाई नहीं हो पा रही है। गणेश शाक्य ने बताया कि उन्होंने छह बीघा खेत उगाई पर लेकर मक्का की फसल की थी, वर्षा से बहुत नुकसान हो गया है।