खुटहन(जौनपुर): भाजपा विधायक रमेश चन्द्र मिश्रा ने शुक्रवार को बदलापुर विधानसभा के बाढ़ प्रभावित तटवर्ती गाँवों गढ़ागोपालापुर, अहियापुर, शाहपुर सानी, सम्मनपुर, सियरावासी, गूलरा आदि का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ से प्रभावित खेतिहर काश्तकारों, आम नागरिकों से उनका कुशलक्षेम पूछा तथा उनसे बाढ़ के दौरान होने वाली परेशानियों की जानकारी ली।
गोपालापुर अहियापुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संदीप पाठक ने विधायक श्री मिश्रा को बाढ़ प्रभावित किसानों, आम नागरिकों तथा मवेशियों को मिलने वाले चारे की दिक्कतों से उन्हें अवगत करवाया। विधायक ने प्राकृतिक आपदा में फसें ग्रामीणों की बातें गम्भीरता पूर्वक सुनी। उन्होंने ग्रामीणों को शासन की तरफ से मिलने वाली हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
विधायक ने मौके पर उपस्थित उप जिलाधिकारी बदलापुर, कानूनगो तथा हल्का लेखपाल से वार्ता करके बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का सर्वे कराकर फसलों की क्षतिपूर्ति तथा अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर जिलामंत्री अवधेश यादव, मण्डल अध्यक्ष विनोद शर्मा, विधायक प्रतिनिधि गंगा प्रसाद सिंह, विनोद तिवारी आदि उपस्थित रहे।
UP News
जौनपुर: विधायक ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा
खुटहन(जौनपुर): भाजपा विधायक रमेश चन्द्र मिश्रा ने शुक्रवार को बदलापुर विधानसभा के बाढ़ प्रभावित तटवर्ती गाँवों गढ़ागोपालापुर, अहियापुर, शाहपुर सानी, सम्मनपुर, सियरावासी, गूलरा आदि का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ से प्रभावित खेतिहर काश्तकारों, आम नागरिकों से उनका कुशलक्षेम पूछा तथा उनसे
Read in your preferred language.