Tuesday, 15 September 2026 | 10:11 AM
भारत

जौनपुर : रसोइयों ने प्रदर्शन कर सौंपा पाँच सूत्रीय ज्ञापन

शाहगंज(जौनपुर) : शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के सैकड़ों रसोइयों ने अपनी 5 सूत्री मांगों को लेकर तहसीलदार को जिलाधिकारी को सम्बोधित तहसील परिसर में ज्ञापन दिया। जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्र के समस्त विद्यालय की रसोइयों के रसोईया संघ के अध्यक्ष शिव शंकर उपाध्याय के नेतृत्व में तहसील परिसर में सैकड़ों
Share:
जौनपुर : रसोइयों ने प्रदर्शन कर सौंपा पाँच सूत्रीय ज्ञापन
Read in your preferred language.


शाहगंज(जौनपुर) : शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के सैकड़ों रसोइयों ने अपनी 5 सूत्री मांगों को लेकर तहसीलदार को जिलाधिकारी को सम्बोधित तहसील परिसर में ज्ञापन दिया।
जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्र के समस्त विद्यालय की रसोइयों के रसोईया संघ के अध्यक्ष शिव शंकर उपाध्याय के नेतृत्व में तहसील परिसर में सैकड़ों की संख्या में आकर अपनी 5 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन दिया रसोइयों ने कहा कि हमारा नवीनीकरण रोक दिया जाए मानदेय में वृद्धि होनी चाहिए मानदेय शिक्षामित्र व अनुदेशकों के बराबर होना चाहिए वर्ष भर में कुछ अवकाश मिलना चाहिए रुका हुआ मानदेय शीघ्र दिलवाया जाए धरने पर बैठे लोगों में रामअवतार प्रजापति सरिता चमेला चिंता अमरावती अनीता अंजू सुदामा पूनम निशा किरण पाल आदि सैकड़ों रसोइयों ने मिलकर ज्ञापन दिया।