Sunday, 18 October 2026 | 3:53 AM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर : विकास भवन सभागार में शासन द्वारा संचालित समस्त महत्वपूर्ण कार्यक्रमों एवं योजनाओं की समीक्षा की गयी आयोजित

Share:
जौनपुर  :  विकास भवन सभागार में शासन द्वारा संचालित समस्त महत्वपूर्ण कार्यक्रमों एवं योजनाओं की समीक्षा की गयी आयोजित
Read in your preferred language.
जौनपुर :मुख्य विकास अधिकारी श्री नरेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में शासन द्वारा संचालित समस्त महत्वपूर्ण कार्यक्रमों एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
          बैठक के दौरान उन्होंने शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की क्रमवार विस्तृत समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों से प्रगति की जानकारी प्राप्त की गई। योजनाओं में अपेक्षित प्रगति लाने, निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने तथा कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
          मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों एवं योजनाओं के संबंध में मांगी जाने वाली सूचनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रत्येक दशा में अनिवार्य रूप से प्रेषित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को योजनाओं की नियमित निगरानी करते हुए प्रगति में सुधार लाने तथा शासन की मंशा के अनुरूप कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
          बैठक में जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक (डीआरडीए), उपायुक्त श्रम रोजगार, उपायुक्त स्वतः रोजगार, संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी एवं समस्त खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।