Tuesday, 15 September 2026 | 12:27 AM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी हादसे में दरोगा की मौत, तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर,आगरा ले जाते समय रास्ते में हो गई मौत

मैनपुरी में रिटायर्ड दरोगा को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन इलाज के लिए सैफैई लेकर गए। वहां हालत गंभीर होने पर आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। आगरा ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। सड़क हादसा किशनी थाना क्षेत्र क
Share:
मैनपुरी हादसे में दरोगा की मौत, तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर,आगरा ले जाते समय रास्ते में हो गई मौत
Read in your preferred language.

मैनपुरी में रिटायर्ड दरोगा को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन इलाज के लिए सैफैई लेकर गए। वहां हालत गंभीर होने पर आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। आगरा ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

सड़क हादसा किशनी थाना क्षेत्र के कस्बा कुसमरा चौकी अंतर्गत ढ़ढोस पुल के पास हुआ। थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया छिनकौरा कुसमरा निवासी राम नरेश यादव पुत्र बदन सिंह रिटायर्ड दरोगा थे। बीती शाम किसी काम को लेकर किशनी के लिए अपने घर से निकले थे तभी रास्ते में पड़ने वाले ढ़ढोस पुल के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनको जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव
सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनकी हालत को गंभीर देखते हुए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां से भी उनकी गंभीर हालत को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा पहुंचने से पहले उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक रिटायर्ड दरोगा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

REPORT: YOGESH KUMAR

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं

-आप ये इसलिए पढ़ रहे हैं क्योंकि आप अच्छी, समझदार और निष्पक्ष पत्रकारिता की कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.

-आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.

-द दस्तक 24 अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही मान भी रखता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.

अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें . आपका प्यार द दस्तक 24 के भविष्य को तय करेगा.
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g

आदर्श कुमार

संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ