Tuesday, 15 September 2026 | 10:14 AM
भारत

IND vs ENG: टी20 के बाद पहली बार वनडे में साथ खेलते दिख सकती है पंड्या भाइयों की जोड़ी

क्रुणाल पंड्या (Krunal Pandya) को पहली बार भारतीय वनडे टीम में जगह मिली है. तीन मैचों की वनडे सीरीज (India vs England) 23 मार्च से शुरू हो रही है. टीम में हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) और क्रुणाल पंड्या दोनों को शामिल किया गया है. ऐसे में पहली बार वनडे में पंड्या भाइयों की जोड़ी एक साथ मैदान पर खेल
Share:
IND vs ENG: टी20 के बाद पहली बार वनडे में साथ खेलते दिख सकती है पंड्या भाइयों की जोड़ी
Read in your preferred language.

क्रुणाल पंड्या (Krunal Pandya) को पहली बार भारतीय वनडे टीम में जगह मिली है. तीन मैचों की वनडे सीरीज (India vs England) 23 मार्च से शुरू हो रही है. टीम में हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) और क्रुणाल पंड्या दोनों को शामिल किया गया है. ऐसे में पहली बार वनडे में पंड्या भाइयों की जोड़ी एक साथ मैदान पर खेलते दिख सकती है. भारत और इंग्लैंड के बीच अभी टी20 सीरीज चल रही है. पांच मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर है. अंतिम टी20 मैच 20 मार्च को होना है.

हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या दोनों साथ में टी20 इंटरनेशनल में उतर चुके हैं. लेकिन पहली बार वनडे में दोनों साथ खेलते दिख सकते हैं. क्रुणाल पंड्या ने पिछले दिनों खत्म हुए विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था. 5 मैच में क्रुणाल ने 129 की औसत से 388 रन बनाए थे. दो शतक और दो अर्धशतक लगाया था. इस दौरान उनका स्ट्राक रेट 118 का रहा था. इसके अलावा इस बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज ने 5 विकेट भी लिए थे. लिस्ट करियर को देखें तो 66 मैच में 1983 रन बनाए हैं. औसत 37 का है. 2 शतक और 11 अर्धशतक लगाया है. इस दौरान उन्होंने 31 की औसत से 80 विकेट भी लिए हैं. तीन बार चार विकेट और दो विकेट पांच विकेट लिए हैं. उनकी इकोनॉमी 5 से कम है. इस तरह से क्रुणाल वनडे में टीम के लिए अहम साबित हाे सकते हैं. इसके अलावा टी20 मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी क्रुणाल ने अच्छा प्रदर्शन किया था.