Tuesday, 15 September 2026 | 12:26 AM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी में चकरोड के विवाद में दो पक्षाें में चले लाठी डंडे

घिरोर में गांव नगला दानी में बुधवार की सुबह चकरोड के विवाद को लेकर दो पक्ष के लोगों में जमकर लाठी डंडे चले। कुुल्हाड़ी लगने से एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरे पक्ष के लोग भी जख्मी हुए। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव नगला दानी निवासी
Share:
मैनपुरी में चकरोड के विवाद में दो पक्षाें में चले लाठी डंडे
Read in your preferred language.

घिरोर में गांव नगला दानी में बुधवार की सुबह चकरोड के विवाद को लेकर दो पक्ष के लोगों में जमकर लाठी डंडे चले। कुुल्हाड़ी लगने से एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरे पक्ष के लोग भी जख्मी हुए। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के गांव नगला दानी निवासी चौब सिंह का गांव निवासी दलवीर सिंह से चकरोड को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार की सुबह विवाद को लेकर दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। जमकर लाठी डंडा और कुल्हाड़ी चली। चौब सिंह ने दलवीर, धर्मेंद्र, रामप्रवेश और धर्मवीर पर आरोप लगाए। बताया कि चकरोड उसके खेत से निकालने को लेकर नामजद लोगों ने पिटाई की। दूसरे पक्ष दलवीर ने बताया कि उसके खेत में सुबह चकरोड पर रहा था। तभी चौब सिंह, आशीष, अमन और अंकित वहां आकर गाली गलौज करने लगे। उसे लाठी डंडा से पीटा और सिर में कुल्हाड़ी मार कर घायल कर दिया। आरोपी चकरोड अपने खेत में डलवाने की बात कह रहे थे। पुलिस ने दोनों पक्ष के घायल हुए लोगों का मेडिकल कराया। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।