Tuesday, 15 September 2026 | 2:21 PM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत में पत्नी ने पति की दूसरी शादी करने का विरोध करने पर विवाहिता को पीटा

नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गजरौला पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी नौ मई 2009 को गजरौला क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद दहेज की मांग को लेकर उसका पति से विवाद हो गया। जिसके बाद वह मायके आकर रहने लगी। विवाद के बाद गजरौला थान
Share:
पीलीभीत में पत्नी ने पति की दूसरी शादी करने का विरोध करने पर विवाहिता को पीटा
Read in your preferred language.

नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गजरौला पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी नौ मई 2009 को गजरौला क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद दहेज की मांग को लेकर उसका पति से विवाद हो गया। जिसके बाद वह मायके आकर रहने लगी।

विवाद के बाद गजरौला थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी, लेकिन कुछ समय बाद मुकदमे में समझौता हो गया था। आरोप है कि 19 अगस्त 2024 को जानकारी हुई कि पति ने दूसरी शादी कर ली है। इसके बाद उसने शादी का विरोध किया तो पति व तीन देवरों ने उसके साथ मारपीट की आरोप है कि एक देवर ने उसके साथ छेड़खानी कर धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।