Monday, 14 September 2026 | 11:41 PM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत में घर में घुसकर तोड़फोड़, महिला समेत दो को पीटा

घर के बाहर नशे में गालियां देने के विरोध पर गांव मुजफ्फरनगर निवासी ईश्वर दयाल के घर में घुसकर उसके सगे भाई और उसके साथियों ने परिजन के साथ मारपीट करने के साथ तोड़फोड़ भी की। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर गांव निवासी बेचेलाल समेत छह लोगों के
Share:
पीलीभीत में घर में घुसकर तोड़फोड़, महिला समेत दो को पीटा
Read in your preferred language.

घर के बाहर नशे में गालियां देने के विरोध पर गांव मुजफ्फरनगर निवासी ईश्वर दयाल के घर में घुसकर उसके सगे भाई और उसके साथियों ने परिजन के साथ मारपीट करने के साथ तोड़फोड़ भी की। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर गांव निवासी बेचेलाल समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
घटना तीन जून को शाम आठ बजे की है। ईश्वर दयाल ने बताया कि उसका सगा भाई गांव निवासी बेचेलाल उसके दरवाजे पर नशे में गालियां दे रहा था। पुत्र कृष्णकांत के विरोध पर बेचेलाल ने अपने साथियों के साथ घर मेंं घुसकर तोडफ़ोड़ की और उसके पुत्र की पिटाई की।

शोर-शराबा पर बीच-वचाव को पहुंची गांव की रूपवती की पिटाई कर उनके कानों से कुंडल, नाक का फूल निकाल लिया और पिटाई की। अन्य लोगों के एकत्र होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। कोतवाली पुलिस ने ईश्वरदयाल की ओर से गांव निवासी उसके भाई बेचेलाल, बेचेलाल की पत्नी तारावती, ओम उर्फ आलोक कुमार, राहुल, वीरेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।