Tuesday, 15 September 2026 | 3:25 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत में आरोपी को रिमांड पर लेकर बरामद की 295 ग्राम चरस

पूरनपुर की पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में हाजिर हुए आरोपी को हजारा पुलिस ने 12 घंटे की रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर 295 ग्राम चरस बरामद की। हजारा पुलिस ने संपूर्णानगर पुलिस और एसएसबी की टीम के साथ 22 अगस्त को नेपाल सीमा के गांव बाजार घाट के समीप छापा मारा था। टीम ने नेपाल के धनगढ़ी निवासी दीपन शाह
Share:
पीलीभीत में आरोपी को रिमांड पर लेकर बरामद की 295 ग्राम चरस
Read in your preferred language.

पूरनपुर की पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में हाजिर हुए आरोपी को हजारा पुलिस ने 12 घंटे की रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर 295 ग्राम चरस बरामद की।
हजारा पुलिस ने संपूर्णानगर पुलिस और एसएसबी की टीम के साथ 22 अगस्त को नेपाल सीमा के गांव बाजार घाट के समीप छापा मारा था। टीम ने नेपाल के धनगढ़ी निवासी दीपन शाही, हजारा थाना के गांव बाजारघाट निवासी कक्का सिंह, उसकी पत्नी पालो कौर, पुत्री सुमन कौर को गिरफ्तार कर चरस बरामद किया था।

पुलिस टीम को देखकर बाजार घाट निवासी लक्ष्मन सिंह भाग गया था। लक्ष्मन सिंह ने बाद में पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। एसओ हजारा परमेंद्र सिंह ने बताया कि लक्ष्मन सिंह को 12 घंटे की रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर एक स्थान से 295 ग्राम चरस बरामद की गई। बरामदगी के बाद आरोपी को फिर कोर्ट में पेश कर दिया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।