Monday, 14 September 2026 | 6:19 PM
UP News

पीलीभीत में शौक पूरे करने के लिए नाबालिग करते थे चोरी

पीलीभीत में टनकपुर रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़े एलएचबी कोच से चोरी के मामले में सोमवार को पकड़े गए पांचों किशोरों ने बताया कि घरेलू स्थिति ठीक न होने के कारण शौक पूरे करने के लिए उन्होंने घटना का अंजाम दिया। उन्हें अब पछतावा है। पांचों आरोपियों का चालान कर आरपीएफ ने उन्हें किशोर सदन भेज दिया है। ट
Share:
पीलीभीत में शौक पूरे करने के लिए नाबालिग करते थे चोरी
Read in your preferred language.

पीलीभीत में टनकपुर रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़े एलएचबी कोच से चोरी के मामले में सोमवार को पकड़े गए पांचों किशोरों ने बताया कि घरेलू स्थिति ठीक न होने के कारण शौक पूरे करने के लिए उन्होंने घटना का अंजाम दिया। उन्हें अब पछतावा है। पांचों आरोपियों का चालान कर आरपीएफ ने उन्हें किशोर सदन भेज दिया है।

टनकपुर रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़े एलएचबी कोच से चोरी हुए कीमती स्मोक सेंसर, 16 अर्थिंग केबल, सेंसर केबल, एडॉप्टर, कॉपर वायर को पुलिस ने पांच किशोरों से बरामद किया था। इंस्पेक्टर शहनबाज हुसैन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पकड़े गए किशोर पेशेवर नहीं हैं। उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, शौक पूरे करने के लिए उन्होंने चोरी की।