Tuesday, 15 September 2026 | 12:24 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत में पति के दोस्त ने चाकू के बल पर महिला से किया दुष्कर्म

पीलीभीत में बरखेड़ा क्षेत्र की महिला ने बताया कि पति के दोस्त का उसके घर आना-जाना था। पति की गैर मौजूदगी में दोस्त ने चाकू के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि लखनऊ के मोहल्ला ना
Share:
पीलीभीत में पति के दोस्त ने चाकू के बल पर महिला से किया दुष्कर्म
Read in your preferred language.

पीलीभीत में बरखेड़ा क्षेत्र की महिला ने बताया कि पति के दोस्त का उसके घर आना-जाना था। पति की गैर मौजूदगी में दोस्त ने चाकू के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

थाना बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि लखनऊ के मोहल्ला नारिया ठाकुरगंज निवासी श्याम कुमार का उसके पति से दोस्ताना था। इसके चलते वह उनके घर आता-जाता रहता था। 28 दिसंबर 2022 को युवक उसके पति की गैर मौजूदगी में घर पर आया। अकेला देखकर उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया और चीखने चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक शिकायत करने पर अंजाम भुगत लेने की धमकी देते हुए वहां से भाग गया। महिला मामले की शिकायत लेकर उसी दिन थाने गई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बाद में महिला ने कोर्ट का सहारा लिया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर श्याम कुमार के खिलाफ दुष्कर्म करने, जान से मारने की धमकी समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।