Monday, 14 September 2026 | 6:21 PM
UP News

पीलीभीत में युवक के घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बसंत कॉलोनी निवासी सुनैना सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि छह मई को शाम सात बजे वह अपने घर के अंदर थी। बच्चों में विवाद होने पर मोहित अग्रवाल पुत्र मुनीश कुमार, जूही पत्नी मोहित अग्रवाल, उनके पिता, मां और भाई समेत पांच अन्य लोग उसके घर में घुस आए। आरोप है कि उसके
Share:
पीलीभीत में युवक के घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़
Read in your preferred language.

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बसंत कॉलोनी निवासी सुनैना सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि छह मई को शाम सात बजे वह अपने घर के अंदर थी। बच्चों में विवाद होने पर मोहित अग्रवाल पुत्र मुनीश कुमार, जूही पत्नी मोहित अग्रवाल, उनके पिता, मां और भाई समेत पांच अन्य लोग उसके घर में घुस आए।

आरोप है कि उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई। जान से मारने की नीयत से उसका गला दबाया। घर में तोड़फोड़ भी की। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग आ गए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।